Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्टिवा में घुसे 2 सांप, सर्विस सेंटर ने लौटाई गाड़ी:मैकेनिक बोले- हमको मरना नहीं है, कस्टमर ने लोगों की मदद से निकाला

    18 hours ago

    1

    0

    पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवक की एक्टिवा स्कूटी में दो सांप घुसे थे। वह होंडा सर्विस सेंटर स्कूटी की सर्विस कराने पहुंचा था। वहां मैकेनिक ने स्कूटी को खोलना शुरू किया। जैसे ही पीछे का बॉडी पार्ट खोला तो उसमें 2 सांप दिखे। यह देखते ही उसने बाइक छोड़ दी। बोला- यहां से ले जाओ। इसकी सर्विस करके हमको मरना नहीं है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पीजीआई इलाके के शिवम की थी। वह सर्विस कराने रविवार को होंडा सर्विस सेंटर मवैया पहुंचे थे। सर्विस के दौरान जब मैकेनिक ने गाड़ी की जांच की, तो उन्हें सांप होने की शंका हुई। बाद में टॉर्च लगाकर देखा तो सच में उसमें सांप घुसे दिखे। सर्विस सेंटर ने तुरंत स्कूटी को शिवम को वापस कर दिया। काफी देर बाद निकले सांप मैकेनिक ने कहा कि पहले सांपों को बाहर निकलवाया जाए, तभी गाड़ी की सर्विस की जा सकेगी। इसके बाद शिवम ने सर्विस सेंटर से बाहर निकलकर स्थानीय लोगों की मदद ली। काफी मशक्कत के बाद एक्टिवा में घुसे दोनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सर्विस सेंटर की ओर से सलाह दी गई कि लंबे समय तक खड़ी रहने वाली गाड़ियों की नियमित जांच करते रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी सहारनपुर दौरे पर..पीएम कार्यक्रम तैयारियों का निरीक्षण:सर्किट हाउस में रुकेंगे सीएम, पीएम मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे उद्घाटन, डाट काली मंदिर में विशेष पूजा, सुरक्षा इंतजाम कड़े
    Next Article
    NDA-CDS के एग्जाम में 5,535 ने छोड़ दी परीक्षा:अव्यवस्था के बीच 39 केंद्रों पर हुई दोनों परीक्षाएं, फेस डिटेक्शन हुआ फेल, आधार से मिली एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment