Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्स मुस्लिम यूट्यूबर का दावा- 12 लोगों ने पीटा:भागता नहीं तो मार देते; चोट दिखाकर कहा- अब इस्लाम की हकीकत बताऊंगा; मुंबई की घटना

    20 hours ago

    1

    0

    एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर और एक्टिविस्ट साहिल ने दावा किया कि शनिवार रात मुंबई में करीब 12 लोगों ने उन पर हमला किया। अगर वह मौके से नहीं भागते तो उन्हें मार दिया जाता। साहिल ने इसका आरोप धारावी के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि हमलावर इस्लाम पर उनके विचारों से नाराज थे। साहिल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा- अब साहिल नहीं रुकेगा। इस्लाम की हकीकत लोगों को बताएगा। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उनके वीडियो पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। साहिल बोले- वाशी में दोस्तों के साथ गया था, वहां लोगों ने हमला किया साहिल ने वीडियो में दावा किया कि वह नए दोस्तों के साथ मुंबई के वाशी इलाके में गया था, जहां धारावी के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। साहिल ने बताया कि वह पहले धारावी में रहता था। उसने अपने चेहरे पर लगा खून और हाथ की चोट दिखाते हुए कहा कि हमलावर उसे मारना चाहते थे। उसने यह भी दावा किया कि मुंबई और भारत में एक्स-मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं। सलीम वास्तिक पर हमले का भी किया जिक्र साहिल ने गाजियाबाद के एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमलावरों के खिलाफ भी वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जैसी सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुई थी। दरअसल, फरवरी में दो लोगों ने गाजियाबाद स्थित सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में उनकी गर्दन और पेट पर कई वार किए गए थे। मामले के आरोपी जीशान की 1 मार्च को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जबकि एक लाख रुपये का इनामी गुलफाम 3 मार्च को हुई मुठभेड़ में मारा गया था। अक्टूबर 2025 में एक्टिविज्म छोड़ने की कही थी बात साहिल पिछले करीब छह साल से एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट के तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। अक्टूबर 2025 में उन्होंने एक्टिविज्म छोड़ने और इस्लाम में लौटने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी आध्यात्मिक बदलाव के कारण नहीं लिया है और वह इस्लाम का बचाव भी नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें धारावी कब्रिस्तान में दफनाने की बात भी कही थी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट:एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अहमदाबाद में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापा:राजस्थान से ट्रेनिंग ली, मध्य प्रदेश से सामान मंगवाकर पत्नी-पत्नी बना रहे थे ड्रग्स
    Next Article
    'क्या समय रैना फिर कभी अपना शो ला पाएंगे?', डिप्रेशन में ChatGPT से पूछते थे यह सवाल, फिनाले में छलका कॉमेडियन का दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment