Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एग्रीमेंट के नाम पर ले गए, बैनामा करा ली जमीन:थाने पर सुनवाई नहीं हुई; CM से बुजुर्ग ने बताई पीड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    खजनी थाना क्षेत्र में एग्रीमेंट के नाम पर धोखे से सड़क किनारे की कीमती जमीन बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। तहसील से लेकर थाने तक जब बुजुर्ग पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दर्शन में मिले। उनके सामने बुजुर्ग ने अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने एसएसपी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी सुग्रीव तिवारी ने जनता दर्शन में पहुंचकर आरोप लगाया कि उन्हें बहलाकर जालसाजों ने सड़क किनारे की लाखों रुपये की जमीन रजिस्ट्री करा ली गई। गांव में यह मामला चर्चा में है। उन्होंने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। पैत्रिक गांव में खजनी-माल्हनपार मार्ग पर उनकी लगभग 30 डिसमिल जमीन है। पिछले साल अप्रैल में जब वह फसल तैयार होने के बाद घर आए तो कुछ जालसाजों ने उनकी कीमती जमीन हथिया ली। पहले नजदीक आए फिर दिया धोखा सुग्रीव तिवारी ने सीएम को बताया कि उनकी जमीन हथियाने के लिए गांव के ही निवासी जालसाजों ने पहले उनसे नजदीकी बढ़ाई। फिर उनकी जमीन की अच्छी कीमत दिलाने का झांसा दिया। उन्हें यह कहते हुए डराया कि सरकार जमीन का अधिग्रहण कर लेगी, जिससे बहुत कम कीमत मिलेगी। उनकी बातों में आकर वे रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने के लिए तैयार हो गए। इस काम में इतनी जल्दबाजी की गई कि सुग्रीव तिवारी ने अपने बेटों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। वे भी मुंबई रहते हैं। उन्हें एग्रीमेंट के लिए उप निबंधन कार्यालय ले जाया गया और 7 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करा ली गई। जमीन की कीमत भी उन्हें नहीं दी गई। सुग्रीव तिवारी का कोई बैंक खाता भी नहीं है। उन्हें एग्रीमेंट के लिए ले जाया गया था और धोखे से जमीन रजिस्ट्री करा ली है। सुग्रीव तिवारी यही समझते रहे कि जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया गया है। जब जमीन बिकेगी तो उन्हें पैसा मिलेगा। ऐसे खुला मामला सुग्रीव तिवारी के बेटे मुंबई से प्रयागराज माघ मेले में आए थे। पिता से मिनने घर आए तो उन्हें जमीन एग्रीमेंट होने की बात पता चली। लेकिन जब तहसील से कागज निकलवाया गया तो दाखिल खारिज हो चुका था। जमीन लेने वालों से जब उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें जमीन वापस करने का आश्वासन दिया गया और बदले में पैसा मांगा गया। सुग्रीव तिवारी के बेटे पैसे की व्यवस्था के लिए मुंबई गए लेकिन जब वापस आए तो बीच में ही लगभग साढ़े 3 डिसमिल जमीन किसी और को बेच दी गई थी। इस मामले में थाने में शिकायत हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह मंगलवार की सुबह जनता दर्शन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके हिस्से में 30 डिसमिल जमीन है। सड़क किनारे 46 फीट जमीन है लेकिन 7 डिसमिल जमीन में जालसाजों ने 40 फुट सड़क के किनारे का हिस्सा बैनामा करा लिया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्हें न्याय की आस जगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव की तिरपाल फैक्ट्री में लगी भीषण आग:लाखों का हुआ नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
    Next Article
    मेरठ में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित:31 शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित ,मुख्य अतिथि बोले शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की रीढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment