Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडमिनिस्ट्रेशन 11 ने रोमांचक फाइनल जीता:सनराइजिंग 11 को 4 रनों से हराया, खिताब पर कब्जा

    6 hours ago

    2

    0

    सम्भल में आयोजित टीचर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया है। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में एडमिनिस्ट्रेशन 11 ने सनराइजिंग 11 को 4 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट क्रीड़ा भारती जनपद सम्भल और बेसिक शिक्षा परिषद सम्भल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। सम्भल के सेट कासिम स्टेडियम में हुए इस फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडमिनिस्ट्रेशन 11 ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. सरताज और सुभाष ने 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजिंग 11 की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया। हालांकि, वे निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन ही बना सके और जीत से मात्र 4 रन दूर रह गए। सनराइजिंग 11 की ओर से सौरभ ने शानदार 57 रन बनाए और अंत तक अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया।एडमिनिस्ट्रेशन 11 की जीत में एडीएम प्रदीप वर्मा और डॉ. सरताज की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए डॉ. सरताज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मनीष बेनीवाल को मैन ऑफ द सीरीज़, मोहम्मद हिलाल को बेस्ट बल्लेबाज, संजय को बेस्ट फील्डर और मनीष वेनिबाल को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच का संचालन अंपायर राजकुमार और विकास त्यागी ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के संगठन मंत्री उमेश, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मेहरा, जिला महामंत्री गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल, मीडिया प्रभारी भूदेव सांख्यधर, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर और एसडीएम विकास चन्द्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
    Next Article
    गरौठा सीट पर विधायक जवाहर लाल राजपूत या कोई और:सपा से पूर्व विधायक दीपनारायण यादव, कंचन राजपूत या हाकिम पाल, बसपा से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment