Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीजी प्रयागराज ने बेल्हा देवी धाम का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, दर्शन-पूजन भी किया

    20 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण ने प्रतापगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मां बेल्हा देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद एडीजी ज्योति नारायण ने एसपी दीपक भूकर के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक भी लिया। एडीजी ने नवरात्रि के दौरान की गई पुलिस व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत रखी जाए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं और पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर की गई है। साथ ही ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों का सत्यापन कराया जा रहा है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाली नोट मामले में दो दोषियों को कैद:25 साल पुराने केस में 7 साल की सजा, 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    सुरीर में अष्टभुजी मां दुर्गा का 58वां पर्व:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, महिलाओं ने ढोलक पर गाए भजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment