Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई से डरना नहीं है इसे चुनौती समझे:CSJMU में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी का हुआ समापन

    3 hours ago

    1

    0

    सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि रहे माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.जगदीश उपासने ने कहा कि छात्रों को अपने साथ पेन व डायरी रखनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई से डरना नहीं है इसे चुनौती समझे। पांच साल में पत्रकारिता बदलती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाठक ने कहा कि हर पांच साल में पत्रकारिता बदलती है। कार्यक्रम में यूक्रेन से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े ताराश शेव्यचेन्को की व राष्ट्रीय विश्वविद्यालय यूक्रेन से प्रो.यूरी । उन्होंने बताया कि वो कैसे यूक्रेन में हिंदी की अलख जलाते है। साथ उन्होंने कहा कि वो बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए बच्चों की पत्रिका का उपयोग करते है । साथ ही हिंदी फिल्मों और नवाचार का उपयोग करते हैं। मुख्य वक्ता बीबीएयू लखनऊ से प्रो. गोविंद पाण्डेय।ने बताया कि कैसे कानपुर के जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता में हिंदी की अलख जलाई। पत्रकारिता का इतिहास विराट ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मुख्य वक्ता सदस्य सचिव भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ ओम जी उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास विराट है । इसके साथ ही उन्होंने पुराने समाचार पत्रों, पत्रिकाओं की चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकार से पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अख़बार के पहले पेज पर अपराध की खबर को न छाप कर सकारात्मक खबर छापनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा प्रो. राममोहन पाठक , बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अरुण भगत,सीएसजेएमयू के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.दिवाकर अवस्थी,डॉ.योगेंद्र कुमार पांडे,डॉ.जीतेंद्र डबराल,डॉ.ओम शंकर गुप्ता आदि रहे। शोध पत्र का हुआ वाचन दो दिनों तक चले इस महासंवाद में देश दुनिया के शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं पत्रकार शामिल हुए और उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की चर्चा की। आयोजन के दूसरे दिन शुरुवात छात्र छात्राओं के शोध पत्र की प्रस्तुति से हुई जिसमें चार सत्र आयोजित किए गए । जिसमें पहले सत्र में ऑनलाइन माध्यम से 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने पत्रकारिता से जुड़े विषयों का शोध पत्र वाचन किया। वहीं, ऑफलाइन माध्यम से 100 से अधिक स्नातक व परास्नातक,शोध छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में हैमर थ्रो खिलाड़ी तानिया का भव्य स्वागत:केटी विंग टीम किया आयोजन, तानिया ने जताया आभार
    Next Article
    कानपुर में एम्पावरिंग वीमेन अवॉर्ड में मेकअप सेमीनार आयोजन:100 महिलाओं को दिया अवार्ड, मारवाड़ी सम्मेलन के लोग शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment