Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में हैमर थ्रो खिलाड़ी तानिया का भव्य स्वागत:केटी विंग टीम किया आयोजन, तानिया ने जताया आभार

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत की अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी तानिया चौधरी का जनपद में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और अब देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी में जुटी हैं। तानिया को कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया था। तानिया चौधरी मुबारिकपुर गांव स्थित केटी विंग पहुंचीं, जहां केटी भैया और उनकी टीम के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान, उपस्थित लोगों ने तानिया की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर तानिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खेल या परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने असफलता से निराश न होने की सलाह दी और कहा कि जब सफलता मिलती है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। बागपत जिले के गांधी गांव की निवासी तानिया चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 (हांगझोउ, चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा के फाइनल में 60.50 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने 61.97 मीटर के थ्रो के साथ नौवां स्थान हासिल किया। तानिया ने जनवरी 2026 में आयोजित 85वीं अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 65.60 मीटर का थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन से उन्होंने सरिता सिंह का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने खेलो इंडिया में 64.29 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक और 5वीं इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता 2026 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्री ब्राह्मण सभा में नई कार्यकारिणी का गठन:पंकज शर्मा अध्यक्ष, विकास उपाध्याय महामंत्री चुने गए
    Next Article
    एआई से डरना नहीं है इसे चुनौती समझे:CSJMU में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी का हुआ समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment