Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM से मंत्री राकेश सचान बोले-पंचायत को मजाक बना दिया:कहा, SDM-तहसीलदार नहीं आए, शिकायतें कौन सुनेगा, कानपुर देहात में लगाई रात्रि चौपाल

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डीएम कपिल सिंह पर भड़क गए। कॉल पर मंत्री ने डीएम को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा- हम यहां चौपाल लगाए बैठे हैं। लोग समस्याएं लेकर आए हैं। लेकिन रेवेन्यू विभाग का कोई भी अधिकारी यहां नहीं है। न तो एसडीएम हैं न तहसीलदार। इनकी समस्याएं कौन सुनेगा। यहां सिर्फ फॉर्मेलिटी चल रही है। कोई गंभीरता से काम नहीं कर रहा। डीएम जब मंत्री से अगली बार ऐसा न होने का भरोसा देने लगे तो मंत्री ने चौपाल से गायब रहे अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। पूरा मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कठेटी गांव का है। डीएम और मंत्री की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। अब समझिए पूरा मामला कानपुर दहोत की भोगनीपुर विधानसभा से विधायक व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के कठेटी गांव में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम रखा था। रात 8 बजे से 10 बजे तक ये चौपाल थी। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर आए थे। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने राजस्व विभाग से जुड़ी कई शिकायतें रखीं। जब शिकायतों के निस्तारण को लेकर मंत्री अफसरों को निर्देशित करने लगे तो पता चला कि राजस्व विभाग से चौपाल में सिर्फ एक कानूनगो ही पहुंचे हैं। एसडीएम, तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। ये देखते ही मंत्री का पारा हाई हो गया। दो मिनट तक डीएम को फटकारते रहे चौपाल में सिर्फ कानूनगो को देख बिफरे मंत्री ने तुरंत डीएम कपिल सिंह को कॉल लगा दी। मंत्री ने कहा- डीएम साहब आपने पंचायतों को मजाक बना रखा है। यहां रेवेन्यू विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं है। ये कानूनगो हैं सिर्फ़। जब कैबिनेट मंत्री पहुंच रहा है, उसके बाद भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यहां एसडीएम को रहना चाहिए वो हैं और नहीं न तहसीलदार। मंत्री बोले- पैसा लेकर भी काम नहीं किया जा रहा मंत्री ने आगे कहा- जो सरकार के निर्देश जारी हैं। उसे भी कोई नहीं मान रहा। काम ही नहीं हो रहा सिर्फ फॉर्मेलिटी हो रही है। रेवेन्यू विभाग की तमाम शिकायतें हैं। लोग कह रहे हैं कि पैसा लेकर काम भी नहीं किया गया। यह सब कौन नोट करेगा। हम यह सब नोट करके दे रहे हैं। सब शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। अब तो एसडीएम महोदया यहां आ नहीं पाएंगी। लेकिन आगे चौपाल में ध्यान रखा जाए कि सारे अधिकारी उपस्थित हों। बोले- जवाब तलब कर मुझे बताइये डीएम ने कॉल पर मंत्री से कहा-हम निर्देशों का पालन कराएंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि नहीं अभी पता करिए कि एसडीएम क्यों नहीं आईं? इसपर डीएम ने कहा कि जवाब-तलब किया जाएगा। जिस पर मंत्री ने कहा कि ठीक है, जवाब तलब करिए और फिर मुझे बताइए। कोटेदार बोला- 15 साल की पल्लेदारी का पैसा नहीं आया दो घंटे की चौपाल में करीब 12 से ज्यादा लोगों ने अपनी शिकायतें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के सामने रखी। कठेठी के कोटेदार जगनायक सिंह चौहान ने मंत्री से कहा कि 2001 से 2015 तक पल्लेदारी का पैसा नहीं मिला है। पैसा निकालने के नाम पर उनसे लगातार पैसे की डिमांड की जा रही है। इसके बाद मंत्री ने पूर्ति विभाग के अधिकारी को उनके सामने हरी कॉल करके फटकार लगाई। जल्द से जल्द कोटेदार का भुगतान कराने के आदेश दिए। किसान बोला- पैसा लेकर काम किया, मंत्री बोले- सस्पेंड कराएंगे गांव के किसान ही प्रताप सिंह ने कहा - अंश निर्धारण के नाम पर उन्होंने लेखपाल अजय वर्मा को दो हजार रुपए दिए थे। उन्होंने काम नहीं किया और ट्रांसफर हो गया। इसके बाद दूसरी लेखपाल विभा सिंह आईं। उनको भी मैंने दो हजार रुपए दिए। तब जाकर उन्होंने काम किया। अब वरासत का काम करवाना है, उसके लिए भी पैसे मांगे जा रहे हैं। किसान की बात सुनकर मंत्री नाराज हुए। उन्होंने किसान से कहा कि आपका काम भी होगा और पैसे भी वापस होंगे। चौपाल में मौजूद कानूनगो से मंत्री ने कहा कि इनकी शिकायत नोट करिए और इनके पैसे वापस हो जाने चाहिए नहीं तो हम लिखापढ़ी करके उनको संस्पेंड करा देंगे। कानपुर देहात के डीएम को जानिए बता दें, कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। पहली बार डीएम के तौर पर उनकी तैनाती हुई है। 29 जुलाई 2025 से डीएम के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे निदेशक और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर यूपीडा में तैनात रहे हैं। एक बार सांसद, दो बार विधायक रहे मंत्री राकेश सचान वहीं, राकेश सचान दो बार (1993-96 और 2002-2007) विधायक रहे हैं। 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में भोगनीपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्ररी बने। उनके पास खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग है। ------------ ये खबर भी पढ़ें साधु का हत्यारोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर:उन्नाव में लाउडस्पीकर से भजन बजाने पर की थी हत्या, 1 लाख का इनामी था उन्नाव में साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास सिंह (45) हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर हो गया। SP जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इसराइल ने 9 जून को 4 साथियों के साथ मिलकर बाबा मिलन की हत्या की थी। साधु के भाई ने दावा किया था कि राममिलन शिव मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर भजन बजाते थे, जिससे आरोपी नाराज थे। इसी कारण विवाद हुआ और आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से इसराइल फरार था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:सोमवती अमावस्या पर रामघाट आस्था का अद्भुत संगम
    Next Article
    बरेली में दो 2 इंस्पेक्टर समेत 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़ भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment