Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दो 2 इंस्पेक्टर समेत 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़ भेजा गया

    13 hours ago

    1

    0

    बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 2 इंस्पेक्टर समेत कुल 46 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में कई चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। दो इंस्पेक्टरों को मिली नई तैनाती निरीक्षक अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना शीशगढ़ में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से थाना प्रेमनगर में इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक श्रीनिवास को थाना मीरगंज से थाना कैंट भेजा गया है। कई चौकी प्रभारियों के बदले गए कार्यक्षेत्र पुनीत कुमार को थाना भुता से हटाकर ढकिया डाम चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रविराज पावड़िया को ढकिया डाम चौकी से कोतवाली क्षेत्र की चौकी चौराहा पर तैनाती मिली है। राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से जिला अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुदीप बघेल को जिला अस्पताल चौकी से हटाकर प्रेमनगर की शाहबाद चौकी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि आशीष कुमार को शाहबाद चौकी से थाना सीबीगंज भेजा गया है। अजय शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन्स से सद्भावना चौकी प्रेमनगर में तैनात किया गया है। देवरनियां, टीपी नगर और बभिया चौकी में बदलाव लोकेश तोमर को थाना फरीदपुर से देवरनियां चौकी का प्रभारी बनाया गया है। गौरव कुमार अत्री को देवरनियां चौकी से बिथरी चैनपुर की टीपी नगर चौकी भेजा गया है। वहीं हरेन्द्र प्रताप सिंह को टीपी नगर चौकी से हटाकर थाना कैंट की बभिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला रिपोर्टिंग चौकी की कमान अंजलि सिसौदिया को सौरभ डेढ़ा को मॉडल टाउन चौकी बारादरी का प्रभारी बनाया गया है। जितेंद्र कुमार को मॉडल टाउन चौकी से मढ़ीनाथ चौकी और रविंद्र सिंह को मढ़ीनाथ चौकी से करगैना चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अंजलि सिसौदिया को थाना बारादरी से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारादरी का प्रभार सौंपा गया है। दयानंद को इज्जतनगर से केंद्रीय कारागार चौकी भेजा गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारियां ऋषि मित्र को भुता से बेबल बसंतपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अखिल प्रताप सिंह को वहां से थाना आंवला भेजा गया है। गोविंद सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से नवाबगंज की थिरैया चौकी और सुरेंद्र सिंह को धौरेरा चौकी से शीशगढ़ की बंजरिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भीम सिंह, अवनीश कुमार सिंह, उमेश चंद, गजेंद्र सिंह, भोजराज सिंह, सुमेर सिंह, ऋषिपाल, रमेश कुमार सैनी, परमीत कुमार, महेश सिंह, शंभू दयाल भार्गव, मोहम्मद कासिम, रामकुमार शर्मा, देवेश कुमार, जीत सिंह, यतेन्द्र पाल सिंह, लोकेश कुमार, तेजपाल सिंह, आजाद सिंह, उपदेश कुमार, सुभाष पंवार और अमरेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स से विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात किया गया है। वहीं शुभम कुमार को थाना प्रेमनगर से थाना आंवला तथा विजय सिंह तेवतिया को थाना देवरनियां से थाना क्योलड़िया स्थानांतरित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM से मंत्री राकेश सचान बोले-पंचायत को मजाक बना दिया:कहा, SDM-तहसीलदार नहीं आए, शिकायतें कौन सुनेगा, कानपुर देहात में लगाई रात्रि चौपाल
    Next Article
    बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट, नामांकन बढ़ाने के निर्देश:जर्जर भवनों की निगरानी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को बीएसए ने दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment