Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM बोलीं- टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी:विश्व टीबी दिवस से पहले देवरिया में जन-जागरूकता रैली

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में विश्व टीबी दिवस से पूर्व जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से यह रैली निकाली गई। इसे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। इसमें टीबी के बैक्टीरिया और टीबी चैंपियन के प्रतीकात्मक पुतले भी शामिल किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। "जन-जन का हो एक ही नारा, टीबी मुक्त हो देश हमारा" के संदेश के साथ यह रैली कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन, बस स्टैंड और सीएमओ कार्यालय से होते हुए टीबी क्लिनिक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने लोगों से समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को खत्म करने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार टीबी उन्मूलन के लिए नई तकनीकों और संसाधनों का उपयोग कर रही है। जिले में टीबी मरीजों की सक्रिय खोज की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 24 मार्च को टीबी मुक्त हुए 192 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय, डॉ. विपिन रंजन, प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्रा सहित कई अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और विद्यार्थी उपस्थित थे।टीबी के प्रमुख लक्षणों में लगातार दो सप्ताह से खांसी, खांसी में खून आना, सीने में दर्द, वजन कम होना, बुखार, रात में पसीना और थकान शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 25 दिन से युवक लापता:SSP कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना, एसपीसीटी ने दिया आश्वासन
    Next Article
    जहर खाने से युवक की मौत:दोस्त को फोन कर कहा- झगड़ा हो गया है, खुद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment