Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई साल से अधिक रहा आनंद वर्द्धन का कार्यकाल:कई बड़ी परियोजनाएं पूर्ण हुईं, आय भी बढ़ी

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कार्यकाल ढाई साल से अधिक रहा। 8 सितंबर 2023 को उन्होंने यहां कार्यभार संभाला था और अब उनका स्थानांतरण मऊ में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। GDA उपाध्यक्ष के रूप में उनके इस लंबे कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाएं पूर्ण हुईं और कुछ प्रस्तावों को धरातल पर उतारा गया। इस बीच प्राधिकरण की आय में काफी बढ़ोत्तरी हुई। लगभग 1100 करोड़का बजट प्राधिकरण का हो चुका है। GDA में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बहुप्रतीक्षित खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना का लोकार्पण कराया। यहां जमीनों एवं फ्लैटों के आवंटन का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री के हाथों आवंटियों को दिया गया। यहां विकास कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी फ्लैटों की परियोजना अब पूरी होने वाली है। इसी तरह गोरक्ष एन्क्लेव का भी लोकार्पण इन्हीं के कार्यकाल में हुआ। ग्रीनवुड आवासीय योजना का शिलान्यास किया गया और निर्माण कार्य जारी है। 50 प्रतिशत फ्लैटों की बुकिंग भी हो गई है। तारामंडल कालोनी के एक बड़े हिस्से में सड़क चौड़ीकरण की परियोजना मंजूर हो गई है। खोराबार की तर्ज पर राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना की आधारशिला भी रखी गई है। वहां भी भूखंडों के आवंटन का काम पूरा हो चुका है। कुश्मी एन्क्लेव में भी आवंटन शुरू हो चुका है। तारामंडल के दो हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए दो लेन का पुल भी बनकर तैयार है। इसके साथ ही कई कल्याण मंडपम का निर्माण भी किया गया। मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण भी इसी कार्यकाल में किया गया। नया गोरखपुर की आधारशिला रखी गई बढ़ती आबादी की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए नया गोरखपुर की आधारशिला भी रखी गई है। जमीन का अधिग्रहण शुरू हो चुका है और गुरुकुल सिटी के विकास को बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। यहां सड़क व नाले का विकास कार्य शुरू होने वाला है। इसी के साथ ही महायोजना 2031 भी लागू की गई। हालांकि विनियमितीकरण की समस्या का पूर्ण हल नहीं निकल सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर बवाल:सड़क पर बैठे छात्र बोले- नहीं मानी बात, तो होगा बड़ा आंदोलन
    Next Article
    सुल्तानपुर में नदी-नहरों से 3 शव मिले:एक की बहन ने की पहचान, दो अब भी अज्ञात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment