Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने बीमा पर लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा

    54 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने जीवन बीमा पॉलिसी के बदले कर्ज दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने बताया कि आरोपियों ने महावीर एन्क्लेव, पालम निवासी एक व्यक्ति से 2.76 लाख रुपये की ठगी की थी।उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 14 जुलाई 2020 को जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह उसकी किस्तें जमा नहीं कर पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क कर बीमा पॉलिसी के बदले कर्ज दिलाने की पेशकश की और उन्होंने खुद को बैंक और बीमा अधिकारी बताकर प्रसंस्करण शुल्क, फाइल चार्ज, निकासी शुल्क, जीएसटी और अन्य खर्चों के नाम पर उससे बार-बार पैसे जमा कराए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी संदेश भी भेजा, जिसमें दावा किया गया कि उसके खाते में 41,94,659.83 रुपये जमा किए गए हैं और इस रकम को जारी कराने के लिए और पैसे मांगे।इस तरह पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में 2,76,012 रुपये स्थानांतरित कर दिए। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, उसे न तो कर्ज मिला और न ही रकम वापस की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तारिफ अनवर (34), अंसार अहमद (47), ओमेश्वर दयाल शर्मा (36) और अमित कुमार शर्मा (36) के रूप में हुई है।इन्हें दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी बीमा पॉलिसी धारकों का डेटा जुटाते थे और उन्हें बैंक एवं बीमा अधिकारी बनकर फोन करते थे। ठगी की रकम हासिल करने और उसे आगे स्थानांतरित करने के लिए वे कमीशन पर बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें ठगी से संबंधित चैट, बैंक खातों का विवरण और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व नौसेना कर्मी के खाते से 29.50 लाख की ठगी, पोता और उसका साथी Delhi Police द्वारा गिरफ्तार
    Next Article
    चेन्नई में सोती हुई बच्ची समेत कार ले भागा चोर, Guduvanchery के पास पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment