Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU यूनिवर्सिटी का बदलेगा रूप:UP सरकार से मिले 76.79 करोड़, हॉस्टल से लेकर सड़कों तक में होगा सुधार

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विकास का काम बहुत तेजी से चल रहा है। यूनिवर्सिटी की सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए UP सरकार की ओर से लगभग 76.79 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इससे पढ़ाई से लेकर रहने और परीक्षा कराने के इंतजाम तक, सब कुछ बदल जाएगा। साथ ही पानी के लिए ट्यूबबेल, 1500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और आधुनिक सुविधाओं से लैस नया मूल्यांकन भवन की सुविधा मिलेगा। हॉस्टल की मरम्मत का काम चल रहा यूनिवर्सिटी में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टलों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 25.19 करोड़ रुपए मिले हैं। गौतमबुद्ध और स्वामी विवेकानंद हॉस्टल की मरम्मत का काम चल रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई महिला हॉस्टल के ब्लॉकों को भी नया रूप दिया जा रहा है। संतकबीर हॉस्टल की मरम्मत और वहाँ की सड़कों का काम पूरा हो चुका है, जिससे छात्रों को अब काफी सुविधा हो रही है। सड़कें, बाउंड्री और पानी के बेहतर इंतजाम होंगे कैंपस के अंदर की सड़कों को ठीक करने के लिए 3.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरक्षा के लिए इंडियन बैंक चौराहे से दीक्षा भवन तक की टूटी हुई बाउंड्री वॉल फिर से बनाई जा रही है। गंदगी और जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए 6.11 करोड़ से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। पीने के पानी के लिए दो नए ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं। 43.10 करोड़ में शानदार ऑडिटोरियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यूनिवर्सिटी में 1500 सीटों वाला एक बहुत बड़ा और आधुनिक ऑडिटोरियम बन रहा है। इसका नाम 'महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह' होगा। इसमें बड़ी प्रदर्शनियां और मीटिंग करने के लिए अलग से हॉल भी होंगे। इस अकेले प्रोजेक्ट पर 43.10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया मूल्यांकन भवन परीक्षाओं को और बेहतर बनाने के लिए 8.50 करोड़ की लागत से एक नया मूल्यांकन भवन तैयार हो गया है। दो मंजिला इस बिल्डिंग में 13,000 वर्गफीट की जगह है और चार बड़े हॉल बनाए गए हैं। यहां एसी, जनरेटर और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम आखिरी दौर में है, जिसके बाद यहाँ काम शुरू हो जाएगा। स्टूडेंट्स को सुरक्षित और आधुनिक माहौल मिलेगा- कुलपति कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यूपी सरकार के सहयोग से यूनिवर्सिटी का बहुत बड़ा विस्तार हो रहा है। इन सुविधाओं से छात्रों को पढ़ाई के लिए एक सुरक्षित और आधुनिक
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खाने-पीने के सामान के दाम 20% तक बढ़े:7 मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट का काम प्रभावित
    Next Article
    जौनपुर सदर सीट पर कौन मजबूत, मंत्री या कोई और:सपा से अरशद, गप्पू मौर्या और सिद्दीकी क्या पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment