Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में RET का इंटरव्यू डेट जारी:20 से 27 अप्रैल तक होंगे, ऑफिशियल वेबसाइट पर लें जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की की रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट (RET) में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभिन्न फैकल्टी में यह साक्षात्कार 20 से 27 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। इस इंटरव्यू प्रक्रिया में छूट प्राप्त श्रेणी (Exempted Category) और अंशकालिक (Part-time) अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। विस्तृत जानकारी एडमिशन पोर्टल dduguadmission.in पर उपलब्ध है। कुल 43 विषयों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। एडमिशन सेल के डायरेक्टर हर्ष कुमार सिंहा ने बताया कि इंटरव्यू का समय और स्थान संबंधित विभाग अलग से सूचित करेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से विभाग के सूचना बोर्ड और एडमिशन पोर्टल पर अपडेट देखते रहें। जानिए सब्जेक्ट्स वार इंटरव्यू की तिथियां विज्ञान संकाय के अंतर्गत रक्षा एवं सामरिक अध्ययन और बायोटेक्नोलॉजी के इंटरव्यू 20 अप्रैल को होंगे। केमिस्ट्री, बॉटनी, मैथमैटिक्स, होम साइंस, जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस के साक्षात्कार 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और एनवायरनमेंटल साइंसेज के इंटरव्यू 23 से 25 अप्रैल तक होंगे। कला संकाय में प्राचीन इतिहास, हिंदी और राजनीति विज्ञान के इंटरव्यू 20 अप्रैल से शुरू होंगे। मनोविज्ञान 22 अप्रैल, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र 23 अप्रैल, जबकि संस्कृत, दृश्य कला, अंग्रेजी और भूगोल के साक्षात्कार 24 से 25 अप्रैल तक होंगे। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में अर्थशास्त्र और वाणिज्य के इंटरव्यू 20 अप्रैल से शुरू होंगे। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का इंटरव्यू 25 अप्रैल और पार्ट-टाइम अभ्यर्थियों के लिए 27 अप्रैल को होगा। विधि संकाय में लॉ विषय के 95 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 से 24 अप्रैल तक होगा, जबकि छूट प्राप्त श्रेणी का इंटरव्यू 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। शिक्षा संकाय में शिक्षा (फुल टाइम) का इंटरव्यू 20 अप्रैल और शारीरिक शिक्षा का 22 अप्रैल को होगा। कृषि संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार 22 और 23 अप्रैल को तय किए गए हैं। संस्थान (IET व फार्मेसी) के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, आईटी और फार्मेसी के इंटरव्यू 21 और 23 अप्रैल को होंगे। कुलपति बोलीं- समय से खत्म हो एडमिशन कुलपति पूनम टंडन ने कहा कि इस बार त्वरित परिणाम और साक्षात्कार प्रक्रिया के जरिए समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है, ताकि वर्ष 2026 की RET परीक्षा भी समय पर आयोजित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 'स्कूल चलो अभियान' तेज:1791 स्कूलों में 1743 छात्रों का नामांकन, 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान
    Next Article
    चित्रकूट की काजल ने पहले प्रयास में UPSC पास किया:टीना डाबी की सलाह से बनीं IPS, हासिल की 485वीं रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment