Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में कल से केमिस्ट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू:B.Sc-M.Sc का शेड्यूल जारी, समय पर रिपोर्टिंग अनिवार्य

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में B.Sc और M.Sc कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल यानी बुधवार से शुरू होने जा रही हैं। विभाग की ओर से विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत अलग-अलग सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित तारीखों और टाइम स्लॉट में कराई जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शेड्यूल के अनुसार पहले दिन M.Sc चौथे सेमेस्टर केमिस्ट्री और M.Sc दूसरे सेमेस्टर इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। वहीं B.Sc दूसरे सेमेस्टर केमिस्ट्री के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। अलग-अलग टाइम स्लॉट तय किए जाने से लैब में भीड़ कम रखने और परीक्षा को सुचारु ढंग से कराने में मदद मिलेगी। इन तारीखों में पूरा होगा परीक्षा कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश नाथ त्रिपाठी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 अप्रैल, 30 अप्रैल, 2 मई, 4 मई, 6 मई, 7 मई और 8 मई को आयोजित की जाएंगी। हर दिन अलग-अलग कक्षाओं और सेमेस्टर के छात्रों के लिए स्लॉट तय किए गए हैं, ताकि सभी परीक्षाएं समय से पूरी कराई जा सकें। विभाग की ओर से सभी छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी निर्धारित तारीख और टाइम स्लॉट से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें। साथ ही एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की देरी या अनुपस्थिति की स्थिति में छात्र को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। व्यवस्था को लेकर विभाग सतर्क परीक्षा के दौरान लैब में सभी जरूरी उपकरण और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने पहले से तैयारी कर ली है। विभाग का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार बिना किसी बाधा के पूरी कराई जाएंगी, ताकि छात्रों का एकेडमिक कैलेंडर प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेकिंग अभियान में युवक अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार:बागपत में पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की
    Next Article
    निशा विश्वकर्मा के लिए न्याय की मांग:लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, सीबीआई जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment