Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DCP साउथ ने बिधनू थाने का किया औचक निरीक्षण:अपराध रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क की जांच, आवश्यक दिशा-निर्देश दिया

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार, 29 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बिधनू थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी चौधरी ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और सीसीटीवी व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति और थाने में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति की भी समीक्षा की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह को सख्त निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अन्य प्रशासनिक और व्यवस्थागत बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ने पुलिस कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के बरनाव मोड़ पर दर्दनाक हादसा:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    IPL- मुंबई ने 3 विकेट गंवाए:रोहित 78, रिकेल्टन 81 रन बनाकर आउट, सूर्या भी पवेलियन लौटे; कोलकाता ने 221 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment