Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत:अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, सण्डीला में था तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सण्डीला की नवीन गल्ला मंडी में तैनात एक होमगार्ड की मंगलवार सुबह ड्यूटी से घर लौटने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी कछौना से 100 बेड अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली के पैरा गांव निवासी 48 वर्षीय होमगार्ड कौशलेंद्र सिंह पुत्र वीरपाल सिंह सण्डीला की नवीन गल्ला मंडी में ड्यूटी पर थे। मंगलवार की सुबह ड्यूटी पूरी कर वह अपने घर पहुंचे थे। घर पहुंचते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कछौना ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 100 बेड अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही कौशलेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। होमगार्ड कौशलेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी राजू सिंह, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे अमन सिंह की शादी हो चुकी है और वह चेन्नई में नौकरी करते हैं, जबकि छोटा बेटा अमित सिंह कानपुर में पढ़ाई कर रहा है। कौशलेंद्र सिंह की दोनों बेटियों की भी शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण:पुरुष-महिला कैदियों से मिलकर सरकारी सुविधाओं की ली जानकारी
    Next Article
    मिर्जापुर में गलत UPI ट्रांसफर, 70 हजार वापस मिले:साइबर सेल ने दो महीने में कराई धनराशि की वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment