Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत:रांची से अमरोहा पहुंचा शव, राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के दौलतपुर कलां गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर (35) का बुधवार को झारखंड के रांची में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। देर रात उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से गुरुवार सुबह गांव लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में गांव के पास राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे हर्ष ने पिता को मुखाग्नि दी। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा देर रात सुनील गुर्जर का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। गुरुवार सुबह पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीआरपीएफ जवानों ने दी सलामी दिल्ली से आए सीआरपीएफ जवानों ने सुनील गुर्जर के पार्थिव शरीर को सलामी दी। रांची से पार्थिव शरीर के साथ आए सीआरपीएफ जवान राम अछैबर यादव ने बताया कि सुनील गुर्जर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। विधायक और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि अंतिम संस्कार में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार अजेंद्र कुमार और कोतवाल राजेश तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी, महेश खड़गवंशी, भीष्म सिंह खड़गवंशी, कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी, पिंटू भाटी, चंद्रपाल सैनी, ओमकार कटारिया, राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, सुरेंद्र लोहिया, मास्टर गौरव नागर और लोकेश विधुड़ी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। 2010 में सीआरपीएफ में हुए थे भर्ती परिजनों के मुताबिक, सुनील गुर्जर 5 सितंबर को घर से रांची ड्यूटी पर गए थे। उनके भाई हितेश भाटी ने बताया कि सुनील वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी पूनम देवी, बेटा हर्ष और बेटी तनिष्का हैं। बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि गांव के पास गमगीन माहौल में सुनील गुर्जर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने सम्मान दिया। इसके बाद उनके बेटे हर्ष ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव आज:ब्रज के राजा का पंचामृत अभिषेक होगा, दाऊजी को लगेगा 11 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग
    Next Article
    गाजियाबाद में 14 दिन में पति को छोड़कर गई दुल्हन:पति से कहा- मैं अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, जेल भिजवाने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment