Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव आज:ब्रज के राजा का पंचामृत अभिषेक होगा, दाऊजी को लगेगा 11 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग

    10 hours ago

    1

    0

    भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई और ब्रज के राजा बलराम जी का जन्मोत्सव आज ब्रजभूमि में धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के कार्यक्रम ब्रज के अलग अलग जगह स्थापित बलराम जी के मंदिरों में होंगे। लेकिन मुख्य आयोजन दाऊजी की नगरी बलदेव में होगा। यहां शेषावतार भगवान बलराम जी का पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा,वहीं शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आवास पर बलराम जी का 11 कुंतल लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। सज धज कर तैयार हुई बलदेव नगरी ब्रज के राजा के जन्मोत्सव के अवसर पर बलराम जी की नगरी बलदेव सज धज कर तैयार है। यहां मंदिर को केले के पत्ते,देसी विदेशी फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर ही नहीं यहां बने क्षीर सागर कुंड पर भी आकर्षक लाइटिंग की गई। दाऊ बाबा के जन्मोत्सव पर कोई कोर कसर न रह जाए इसके लिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। बलदेव के रहने वाले लोग भी बलराम जी के जन्मोत्सव को मनाने के लिए सुबह से ही आतुर हैं। सुबह 4 बजे हुई मंगला आरती भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह ब्रह्म मुहूर्त से हो गई। यहां सुबह भगवान बलराम और रेवती जी की मंगला आरती की गई। मंगला आरती करने के लिए नगर वासी मंदिर में उमड़ पड़े। करीब दस मिनट तक चली मंगला आरती के दौरान मंदिर भगवान बलराम जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही भक्त जन्मोत्सव की बधाई देने लगे। यह होंगे कार्यक्रम बलराम जी के जन्मोत्सव पर मंदिर में सुबह यहां उनकी विशालतम प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। इसके बाद उनका श्रृंगार होगा। उनको नई पोशाक धारण कराई जाएगी। सुबह करीब 11 बजे बेशमीमती हीरे पन्ना से बने जवाहरात बलराम जी और रेवती जी को धारण कराए जाएंगे। मंदिर में सुबह से शहनाई वादन किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में सहस्त्रनाम पाठ और 108 ब्राह्मणों द्वारा हवन किया जाएगा। श्रृंगार के बाद लूटेगी बधाई दोपहर में समाज गायन के बाद बधाई लुटाई जाएगी। जिसमें सेवायत और भक्तों द्वारा नारियल,फल,मेवा,कपड़े खिलौने,पैसे बधाई स्वरूप लुटाएंगे। इस दौरान हल्दी,चंदन,दही,मक्खन और केसर से तैयार मिश्रण को भक्तों पर डाला जाएगा। इसे दधीकांधा कहा जाता है। इस प्रसाद रूपी दधीकांधा को अपने ऊपर डलवाने के लिए बलदाऊ जी के भक्त लालायित रहते हैं। शाम को बलदेव में भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वृंदावन में भी होंगे आयोजन बलदेव छठ के अवसर पर बलदेव के अलावा नंदगांव,मथुरा और वृंदावन में भी आयोजन होंगे। वृंदावन के प्राचीन अनाज मंडी स्थित दाऊजी मंदिर, मथुरा वृंदावन रोड स्थित दाऊजी बगीची सिनेमा हॉल स्थित बलराम जी के मंदिर में भगवान का अभिषेक किया जायेगा। शाम को भव्य फूल बंगला में ब्रज के राजा को विराजमान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में श्रद्धालुओं पर बरसी लाठी:मानसी गंगा में स्नान करने से रोकने के लिए मारी लाठी,वीडियो हुआ वायरल
    Next Article
    ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत:रांची से अमरोहा पहुंचा शव, राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment