Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ:भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हनुमान जयंती के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीबीए के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर सुंदरकांड का श्रवण और गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई, जिसमें डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी और महामंत्री एडवोकेट नितिन तिवारी ने पूजा अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद आचार्य की भूमिका में एडवोकेट गोविंद माधव शुक्ल ने पूजन कराकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया। आयोजन को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। वरिष्ठ नागरिक सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने भजन और संगीतमय शैली में पाठ प्रस्तुत किया, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। उपस्थित अधिवक्ताओं ने पूरे समय श्रद्धा भाव से पाठ में सहभागिता की और हनुमान जी का स्मरण किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित डीबीए के कई पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमोद तिवारी, रीना यादव, योगेश यादव, अनूप शर्मा, कृष्ण गोपाल अवस्थी, हिमांशु यादव, राजुल शुक्ला, राना यादव, मीडिया प्रभारी अमित तिवारी के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता शांति स्वरूप पाठक, कृपानंद बाजपेई, देवेंद्र पाण्डेय, विमल तिवारी, रमाकांत चौधरी, अजय द्विवेदी, प्रभाकर तिवारी और आदित्य मोहन शर्मा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 20 हजार उपभोक्ताओं की KYC अधूरी:गैस बुकिंग में हुई परेशानी, डीएम ने एजेंसी का निरीक्षण कर पैनिक न होने को कहा
    Next Article
    चित्रकूट में पिता की हत्या के दोषी को उम्रकैद:बेटे के सामने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पर 11 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment