Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रग माफिया अज्जन की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क:बाराबंकी पुलिस ने पत्नी के नाम दर्ज मकान फ्रीज किया

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसकी करीब 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश पर NDPS एक्ट 1985 की धारा 68F(2) के तहत की गई। थाना जैदपुर में दर्ज केस आरोपी मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मोहम्मद कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। पुलिस के अनुसार, उसने गिरोह बनाकर अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार कर भारी संपत्ति अर्जित की। कुर्क की गई संपत्ति लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित ग्राम औरंगाबाद खालसा, वार्ड राजा बिजली पासी में गाटा संख्या 1108 पर स्थित है। यह 92.926 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड और उस पर बना मकान है, जो आरोपी की पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले लगभग 25 वर्षों से ड्रग्स तस्करी में सक्रिय है। उसके खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के आदेश पर अंतरजनपदीय गैंग आईआर-09 में सूचीबद्ध किया गया है। अज्जन स्वयं इस गैंग नंबर 32 का सरगना है। अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान के खिलाफ पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत उसे एक वर्ष के लिए निरुद्ध किया गया था। वर्तमान में आरोपी 9 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाना और समाज में नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर में महिला की मौत:एक युवक घायल, सत्संग में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न:गोशाला निर्माण, आवारा पशुओं पर दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment