Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डैमरेज और रेलवे चार्ज बढ़ने से व्यापार प्रभावित:कानपुर में व्यापारियों ने DRM को सौपा ज्ञापन, रेलवे गोदाम में सुविधाओं की कमी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सीपीसी रेलवे गोदाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) एनसीआर रजनीश अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुई, जिसमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने गोदाम में घटते व्यापार पर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि 24 घंटे के कार्यदिवस को फिर से पहले की तरह 16 घंटे किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि पहले सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक काम होता था, जिसमें 8 घंटे की छूट मिलती थी। इस दौरान डैमरेज और वेयरहाउस चार्ज नहीं लगते थे, जिससे व्यापार में सहूलियत रहती थी। लेकिन अब 24 घंटे काम होने से अतिरिक्त शुल्क लगने लगे हैं, जिससे सीमेंट, खाद, अनाज और नमक जैसे सामान की रेलवे के जरिए आवक कम हो गई है। व्यापारी अब माल ट्रकों से मंगाने लगे हैं, जिससे रेलवे और व्यापार दोनों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने गोदाम के अंदर सड़क निर्माण कार्य धीमा होने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे लोडिंग में दिक्कत आ रही है। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम खराब होने से पानी निकासी की समस्या भी बनी हुई है। व्यापारी नेताओं ने DRM को समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान कई व्यापारी नेता और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दिनदहाड़े 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी:लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मालकिन के पड़ोस जाने पर वारदात
    Next Article
    ‘संसद में बोलने के बाद भी प्री-पेड मीटर लग रहे’:झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- विधायक-सांसद प्रेम पत्र न लिखे, खुलकर बोलना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment