Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर के तलाक लेने से परेशान पति ने किया सुसाइड:गुड़गांव हो गया था ट्रांसफर, परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दी थी जॉब

    8 hours ago

    1

    0

    आर्य नगर में डॉक्टर पत्नी के तलाक के नोटिस से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक फिरोजाबाद आगरा में एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव था। शव को फंदे से झूलता देख दूधिया सन्न रह गया। चीख-पुकार के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोहना पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। दूधवाले ने फंदे पर लटकता देखा शव आर्यनगर निवासी 35 वर्षीय विभोर मेहरा फिरोजाबाद आगरा में एक आईटीसी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। परिवार में मां ऊषा, पत्नी शिखा व एकसाल की बेटी शिवि है। फुफेरी बहन कजरी ने बताया कि भाभी फिरोजाबाद जिला अस्पताल में डॉक्टर है। बताया कि विभोर का कुछ दिन पहले उनका तबादला गुड़गांव के लिए हुआ था। विभोर ने वहां जाने की असमर्थता जताई थी। कंपनी ने जाने का आदेश दिया तो उसने नौकरी छोड़ दी थी। विभोर के अनुसार पिता की मौत के बाद वहीं परिवार की देखभाल करता था। बेटी के साथ लखनऊ गई थी पत्नी गुड़गांव जाने से उसके परिजनों की देखभाल नहीं हो सकेगी। नौकरी छोड़ने के बाद वह काम की तलाश में था, मगर कामयाब नहीं हो पाया। परिजनों ने बताया कि शिखा एक हॉस्पिटल में काम करती हैं। एक सप्ताह पहले वह बेटी के साथ लखनऊ मायके गई थी, घर पर मां व विभोर था। शुक्रवार सुबह जब दूधिया आया तो उसने दरवाजे की चौखट पर शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में मारपीट करने वाले पार्षद पति को किया गिरफ्तार:नोएडा से मथुरा पुलिस ने पकड़ा, साथियों के साथ की थी बारातियों से मारपीट
    Next Article
    वाहनों का मैनुअल फिटनेस प्रयागराज में ही:हाईकार्ट ने कहा- आरटीओ में कराएं, एक जनवरी से बंद है रिन्युवल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment