Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल नाथन एलिस की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया गया है। एलिस पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। DC ने 2 करोड़ में खरीदा था, पथुम निसांका से मिल रही थी चुनौती दिसंबर में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। डकेट पहली बार IPL खेलने वाले थे, लेकिन टीम में विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए उन्हें श्रीलंका के पथुम निसांका से कड़ी टक्कर मिल रही थी। प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की न होने और फॉर्म के संकट को देखते हुए उन्होंने भारत आने के बजाय नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने का फैसला किया है। डकेट बोले- दिल्ली से माफी मांगता हूं, यह करियर के लिए जरूरी था 31 साल के डकेट ने 'द टेलीग्राफ' से बातचीत में कहा,'यह बहुत कठिन फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। जब मुझे ऑक्शन में चुना गया था, तब मैं बहुत उत्साहित था। IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, लेकिन मैंने अपने करियर के बारे में बहुत सोचा और मुझे लगा कि अभी यही सही फैसला है। शायद 31 की उम्र में मुझे दोबारा मौका मिलना मुश्किल हो, पर मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा।' जॉनसन ने PSL से नाम वापस लिया, अब CSK से नई शुरुआत स्पेंसर जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़ना उनके करियर की नई शुरुआत माना जा रहा है। जॉनसन के लिए पिछला साल रहा था मुश्किल जॉनसन 1.5 करोड़ रुपये में CSK से जुड़े हैं। 30 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अब तक 5 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 71 टी20 मुकाबलों का अनुभव भी रखते हैं। जॉनसन पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2024 में गुजरात टाइटंस और 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। 2024 सीजन में उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट लिए थे, जबकि 2025 में 4 मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। हालांकि, पिछले IPL के बाद उन्हें बैक इंजरी हो गई थी, जिसके कारण वह बिग बैश लीग और 2026 टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे। वहीं, पिछले साल IPL के मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। नाथन एलिस को घरेलू मैच के दौरान लगी थी एलिस को चोट नाथन एलिस को 11 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वन-डे कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी दोबारा गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। एलिस को CSK ने पिछले ऑक्शन से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, हालांकि 2025 के सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। रसेल 2014 से 2025 तक टीम का हिस्सा रहे, सिर्फ 2017 सीजन को छोड़कर। पिछले साल नवंबर में उन्होंने IPL से संन्यास लिया और अब टीम के पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पूजन सामग्री की दुकान में चोरी का VIDEO:मुख्य दरवाजे से अंदर घुसा चोर, टी-शर्ट से चेहरा छिपाया, कैमरे तोड़ माल समेटकर फरार
    Next Article
    दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पलटी डबल डेकर बस; 5 लोगों की मौत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment