Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो नेता योगेंद्र हिस्ट्रीशीटर घोषित:अलीगढ़ में 12 मार्च को हुई थी फायरिंग, वेश्यावृत्ति समेत 7 केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के सराय हकीम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुटों के बीच हुई सरेआम गोलीबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र उर्फ योगी को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। योगेंद्र के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। योगेंद्र के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक योगेंद्र के खिलाफ कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर बन्नादेवी थाने में पांच मामले दर्ज हैं, इनमें वेश्यावृत्ति से जुड़ा एक गंभीर प्रकरण भी शामिल है। वहीं, कोतवाली हाथरस में 02 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 6 आरोपी फरार हैं। करीब 40 राउंड हुई थी फायरिंग सराय हकीम में 12 मार्च को भरे बाजार देर शाम भाजयुमों के दो गुटों में पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे थे। वहीं, घटना में तीन आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। बाद में इस घटना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें 23 सेकेंड में 12 राउंड फायरिंग और लोगों की चीखपुकार सुनाई दे रही है। जबकि दोनों ओर से करीब 15 मिनट पर पथराव-फायरिंग हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर किया था पोस्ट थाना बन्नादेवी के सराय हकीम में 12 मार्च को वर्चस्व को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच फायरिंग हुई थी। इस मामले में शशांक पंडित और शोएब हलीम पहले से हिस्ट्रीशीटर थे। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद पुलिस ने हर्षद हिंदू को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। अब योगेंद्र पर भी हिस्ट्रीशटर के तहत कार्रवाई की है। जमानत अर्जियां खारिज, 30 मार्च को अगली सुनवाई फायरिंग मामले में जेल में बंद आरोपियों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यश नंदन, आयुष, प्रफुल्ल पंडित की जमानत याचिका निरस्त कर दी। वहीं, प्रखर राठी की सुनवाई 28 मार्च और यश गोयल की 30 मार्च को होगी। वहीं, पूरे प्रकरण की विस्तृत सुनवाई 30 मार्च को सेशन कोर्ट में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक लेना चाह रही थी 7 बच्चों की मां:पति ने मर्डर कर दिया, प्रेमी की भी हत्या की, गाजियाबाद में डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी
    Next Article
    UPTET के नाम पर फर्जी वेबसाइट:आयोग ने जारी की चेतावनी, फर्जीवाड़े पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment