Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिजिटल युग में भी पुस्तकों की उपयोगिता पर दिया जोर:नारी शक्ति वंदन श्रृंखला के तहत आयोजित हुआ “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश जन भवन के निर्देशानुसार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद तथा राजा महेंद्र प्रताप पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन” श्रृंखला के अंतर्गत पुस्तकालय प्रांगण में “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति संगीता शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि आधुनिक दौर में गूगल और विकिपीडिया जैसे डिजिटल माध्यमों से त्वरित जानकारी तो मिल जाती है, लेकिन वास्तविक ज्ञान, गहराई और चिंतनशील दृष्टि केवल पुस्तकों के अध्ययन से ही विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के व्यक्तित्व, मूल्यबोध और आलोचनात्मक सोच को परिपक्व बनाती हैं। छात्र-छात्राओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे डिजिटल साधनों का उपयोग करें, लेकिन पुस्तकों से अपना जुड़ाव बनाए रखें। कार्यक्रम संयोजक प्रो. जमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, चैट जीपीटी और अन्य तकनीकों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ज्ञान अर्जन के तरीके बदल रहे हैं। इसके बावजूद पुस्तकों का महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है। तकनीक सुविधा और गति देती है, जबकि पुस्तकें गहराई, संवेदनशीलता और विवेक प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में रमाकांत, संजीव कुमार शर्मा, गुलाब सिंह रूहाल, निधि चौधरी, श्वेता शर्मा, देवेंद्र कुमार, बाबू राम, सुमन लता, विजय लक्ष्मी और दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में एक महीने में 1800 शादियों में बजेगी शहनाई:अक्षय तृतीया को 800 करोड़ का कारोबार की उम्मीद, गेस्टहाउस और होटलों की बुकिंग शुरू
    Next Article
    लखनऊ में ‘रामायण की नारी शक्ति’ पर संगोष्ठी:नवयुग महाविद्यालय में गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment