Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:पेयजल, चारा और छाया की व्यवस्था की जांच की, गर्मी से बचाव के नहीं थे इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मसौली ब्लॉक के प्यारेपुर सरैया स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और गौवंशों की देखभाल से जुड़ी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेयजल, चारा और छाया की व्यवस्था की जांच की। मौके पर कई कमियां सामने आईं, जिनमें सबसे प्रमुख टीन शेड पर टाट की बोरी न डाला जाना था। तेज धूप से बचाव के लिए यह जरूरी व्यवस्था अधूरी पाई गई, जिससे गौवंशों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान गौवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने तुरंत प्रभाव से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए और कहा कि हर हाल में पर्याप्त पेयजल, हरा चारा और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी गौवंश को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च
    Next Article
    मिर्जापुर में गौवंशों के लिए भूसा बैंक अभियान:अब तक 15% लक्ष्य पूरा, किसानों से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment