Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने छात्रा से रेप के आरोपी पर रासुका लगाई:खलीलाबाद में पांच महीने पहले हुई थी घटना, पुलिस की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर में पांच माह पूर्व एक कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पर जिलाधिकारी (डीएम) ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। डीएम आलोक कुमार ने दुष्कर्म के आरोपी बदरे आलम उर्फ बादल के विरुद्ध रासुका में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट का गहन परीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया। रासुका की पत्रावली को अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को संदर्भित कर दिया गया है। मामले की विवेचना तत्कालीन सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने की थी। पीड़िता के बयान और सीओ की विवेचना में सामने आया कि छात्रा आरोपी को दो-तीन साल से जानती थी और उससे बात करती थी। घटना वाले दिन छात्रा कोचिंग गई थी, जहां आरोपी ने उसे बिजली के बिल का कागज देने के बहाने बगल वाले कमरे में बुलाया। वहां उसने छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशीला पदार्थ पीने से छात्रा बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर छात्रा ने खुद को खून से लथपथ पाया और कुछ दूरी पर स्थित अपनी सहेली के घर चली गई। सहेली की मां ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा और उसकी सहेली को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। अगले दिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हालत बिगड़ने पर छात्रा को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां वह आठ दिनों तक भर्ती रही। पुलिस ने 19 अक्तूबर 2025 को रौरापार के पास से आरोपी बदरे आलम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बदरे आलम को जेल भेज दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के आसमान में छाए काले घने बादल:6KM की रफ्तार से चली तेज हवा, विशेषज्ञ बोले-लो प्रेशर की वजह से अचानक बदला मौसम
    Next Article
    देवरिया के सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी:21 KM लंबे मार्ग के लिए 172 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment