Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम की गाड़ी के आगे हूटर बजाती निकली कार:पकड़ने पर TSI पर चढ़ाने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की, कार सीज

    6 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक कार चालक ने जिलाधिकारी (डीएम) की कार के आगे हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से कट मारा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के तत्काल निर्देश पर पुलिस ने कार का पीछा किया और चालक को हिरासत में ले लिया। यातायात पुलिस और सदर पुलिस ने कार का काफी दूर तक पीछा किया। इस दौरान कार चालक ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) विनय पांडेय पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, टीएसआई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जब चालक को पकड़ा तो पता चला कि वह एक अधिवक्ता का बेटा है। तलाशी के दौरान कार के अंदर से एक पुलिस की टोपी भी मिली। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने कार में हूटर क्यों लगवाया था और कार के अंदर मिली पुलिस की टोपी किसकी है तथा वह कार में क्यों रखी थी। यह घटना शुक्रवार को हुई जब डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार से किसी कार्य से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार हूटर बजाते हुए उनकी कार के आगे से निकली और कट मारने से बाल-बाल बची। डीएम ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को हूटर बजाने वाली कार को पकड़कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। टीएसआई विनय पांडेय ने जीआईसी तिराहे के पास कार को ट्रेस किया, लेकिन चालक ने पूछताछ करने की कोशिश पर कार भगा दी। पुलिस ने उसका पीडब्ल्यूडी से सुदामा चौराहा, फिर खिरनीबाग और सदर बाजार तक पीछा किया। कुछ देर बाद चालक वापस जीआईसी तिराहे पर आकर खड़ा हो गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कार के शीशे पर वीआईपी लिखा है। उसके शीशे पर अधिवक्ता का लोगों भी लगा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार चला युवक एक अधिवक्ता का बेटा है और कार भी उसी के नाम है।टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि कार चला रहे युवक को थाने भेजा गया है और कार को सीज किया गया है। कार चालक डीएम की कार को कट लगाकर भागा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण:महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक राकेश या कोई और:सपा से राधेश्याम या अशफाक खां? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment