Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को परोसा भोजन:जल्द होगी पासिंग परेड, हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में उत्साह का माहौल

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में 18 अप्रैल 2026 को रिक्रूट आरक्षियों के लिए रात्रि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कार्यक्रम में शिरकत की और रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही कि दोनों अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा। उन्होंने आरक्षियों से आत्मीय संवाद भी किया। 3 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट आरक्षी काफी प्रसन्न दिखे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनसे प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव पूछे और उन्हें अनुशासन, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने की सीख दी। वर्तमान में जनपद में लगभग 1500 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहा है। ये सभी आरक्षी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में इन रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग परेड आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, इन सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में सिपाही के रूप में तैनात किया जाएगा। वे पुलिस विभाग में शामिल होकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराया न देने पर ऑटो से महिला को फेंका:आगरा में ड्राइवर ने गालियां दीं, मारपीट की; फिर भीड़ ने कर दी चालक की पिटाई
    Next Article
    बच्ची से दरिंदगी करने वाले को एनकाउंटर में गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैर में गोली माकर कंधों पर टांगकर लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment