Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cyclone Akwan: ओडिशा सरकार ने समुद्र तटों पर पर्यटन और मनोरंजक गतिविधियों को रोका

    2 hours from now

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब होने और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को चक्रवात अकवान के संभावित दस्तक देने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने तटीय पर्यटन और समुद्र तटों पर मनोरंजक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। बृहस्पतिवार को हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और अगले दो दिनों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र 18 नवंबर की रात से 21 नवंबर तक अशांत रहेगा।मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी पाटिल ने पर्यटन विभाग के आयुक्त-सह-सचिव को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि अशांत समुद्र, तेज हवाओं, भारी बारिश और तटीय इलाकों में जलभराव से पर्यटकों, आगंतुकों, पर्यटन क्षेत्र के कर्मचारियों और आम लोगों को होने वाले खतरे से बचाने की तत्काल जरूरत है। पाटिल ने पर्यटन विभाग से संबंधित अधिकारियों, पर्यटन संचालकों, होटल और रिसॉर्ट प्रबंधन तथा अन्य संबंधित पक्षों को संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में समुद्र तटों पर पर्यटन और सभी मनोरंजक गतिविधियां तत्काल रोकने के निर्देश देने को कहा है।उन्होंने नौका विहार, जलक्रीड़ा, समुद्री सैर और समुद्र से जुड़ी अन्य पर्यटन गतिविधियों पर भी स्थिति सुरक्षित घोषित होने तक रोक लगाने को कहा है। साथ ही संबंधित विभागों को असुरक्षित समुद्र तटों, समुद्र किनारे के क्षेत्रों, नौका घाटों और तटीय दर्शनीय स्थलों पर लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि तटीय क्षेत्रों के होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन संचालकों को अपने मेहमानों को सतर्क करना चाहिए, बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह देनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने या आश्रय संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।उन्हें आपातकालीन संपर्क और जरूरी सामान की उपलब्धता भी बनाए रखनी होगी। विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि ये प्रतिबंध तब तक सख्ती से लागू रहेंगे, जब तक आईएमडी की संबंधित चेतावनियां वापस नहीं ले ली जातीं और जिला प्रशासन स्थिति को सुरक्षित घोषित नहीं कर देता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकवादी थोड़ा बहुत भाग तो सकते हैं मगर बच नहीं सकते, Lateef Bhat को जहन्नुम पहुँचा कर सुरक्षा बलों ने आतंक को दिया सख्त संदेश
    Next Article
    13.58 करोड़ मतदाताओं की सूची जारी, 2.58 करोड़ का अंतर: क्या आपका नाम भी UP की नई वोटर लिस्ट से बाहर है? 16 दिसंबर से पहले जान लें ये जरूरी बात!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment