Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में हेल्थकेयर करियर पर जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अवसरों से अवगत कराया गया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी (एसएलएसबीटी) में विद्यार्थियों के लिए “हेल्थकेयर में करियर अवसर” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक एवं प्रो-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे हेल्थकेयर सेक्टर में उपलब्ध करियर विकल्पों से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल पाल और रीजेंसी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रतिनिधि मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को अस्पताल प्रबंधन, हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशिक्षित प्रबंधकों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अस्पतालों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन कौशल, रोगी सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए करियर से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम का समन्वय एसएलएसबीटी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. आलोक पांडेय ने किया, जबकि इसका आयोजन डॉ. अनुराधा कलानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. एकता खरे और डॉ. अखिलेंद्र सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। छात्रों ने ऐसे करियर-उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को हेल्थकेयर क्षेत्र में अपने भविष्य के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40,500 वर्ग फीट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो सील:KDA ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों को जारी किए नोटिस
    Next Article
    दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस…गुस्से में सुसाइड:झांसी में बेटी-दामाद ने मनाकर बैठाया, विवाह घर से 100 मीटर दूर फंदा लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment