Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में घर बैठे कंप्यूटर कोर्स की पढ़ाई:MCA और BCA के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन; एक्सपर्ट्स ने बताए करियर के मौके

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के यूआईईटी संस्थान में कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से एक खास ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) यानी दूरस्थ शिक्षा के तहत एमसीए और बीसीए में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। डॉ. सरोज कुमार द्विवेदी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को घर बैठे तकनीकी शिक्षा हासिल करने और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से बताना था। ओपन लर्निंग से आत्मनिर्भर बनेंगे छात्र, अब पढ़ाई और काम साथ-साथ डॉ. सोमेश मल्होत्रा ने दूरस्थ शिक्षा (ODL) के तहत संचालित होने वाले कोर्सेज की बारीकियों को छात्रों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि यह माध्यम उन विद्यार्थियों के लिए वरदान है जो किसी कारणवश नियमित कॉलेज नहीं आ सकते, लेकिन तकनीकी रूप से सशक्त होना चाहते हैं। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में कोर्सेज करने के बाद छात्र न केवल आईटी कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं, बल्कि खुद का स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। कैसा होगा एग्जाम पैटर्न, छात्रों को दी गई स्टडी प्रोसेस की पूरी जानकारी ओरिएंटेशन के दौरान नए छात्रों को विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और अध्ययन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। छात्रों को बताया गया कि ओडीएल प्रोग्राम के तहत उन्हें किस तरह से स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा और परीक्षाओं का आयोजन किस आधार पर होगा। इस दौरान डॉ. पुष्पा ममोरिया, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, डॉ. हिमांशु शुक्ल और डॉ. रितेश अग्रवाल ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में एक ही दिन में दो बेटियों की मौत:एक की घर पर, दूसरी की अस्पताल में मौत; लापरवाही का आरोप
    Next Article
    गोंडा में बिना गैस मिले डिलीवरी मामले में कार्रवाई की:नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने की शिकातय, कहा- एजेंसी के खिलाफ एक्शन हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment