Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में फाइन आर्ट्स का क्रेज:अब क्रिएटिविटी से संवरेगा करियर, पेंटिंग-एप्लाइड आर्ट्स में दाखिले शुरू

    17 hours ago

    1

    0

    अगर आप लीक से हटकर करियर बनाना चाहते हैं और आपकी रुचि रंगों, कैनवास या मूर्तिकला में है, तो छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फाइन आर्ट्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान में चार वर्षीय बीएफए और दो वर्षीय एमएफए कोर्स कराए जा रहे हैं। छात्र मुख्य रूप से एप्लाइड आर्ट्स, चित्रकला और मूर्तिकला विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र कम समय में कौशल सीखना चाहते हैं, उनके लिए पेंटिंग और एप्लाइड आर्ट्स में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। बीएफए के पहले साल में विद्यार्थियों को सभी विधाओं का आधारभूत ज्ञान दिया जाता है, जिसके बाद दूसरे वर्ष से उनकी रुचि के अनुसार विशेषज्ञता का चयन कराया जाता है। क्या है योग्यता, सीटें और फीस? संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल के अनुसार, बीएफए में प्रवेश लेने के लिए छात्र का इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है, वहीं एमएफए के लिए किसी भी विषय से स्नातक होना जरूरी है। संस्थान में बीएफए की 130 और एमएफए की 70 सीटें निर्धारित की गई हैं। जहां तक फीस की बात है, तो बीएफए के लिए वार्षिक शुल्क लगभग 29,040 रुपये और एमएफए के लिए करीब 42,200 रुपये है। प्रवेश प्रक्रिया मई माह तक जारी रहेगी। आधुनिक स्टूडियो और अनुभवी माहौल संस्थान में छात्रों को केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया जाता है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस पेंटिंग और मूर्तिकला स्टूडियो, पॉटरी यूनिट और वातानुकूलित कंप्यूटर लैब मौजूद हैं। डिजिटल बोर्ड से सुसज्जित कक्षाओं के अलावा, छात्रों को देश-विदेश की कला दीर्घाओं और प्रसिद्ध कलाकारों के काम से रूबरू कराया जाता है। समय-समय पर होने वाली वर्कशॉप, सेमिनार और नामी कलाकारों के व्याख्यान विद्यार्थियों के हुनर को निखारने का काम करते हैं। करियर की बढ़ती संभावनाएं फाइन आर्ट्स का कोर्स केवल डिग्री तक सीमित नहीं है। आज के दौर में ग्राफिक डिजाइनिंग, आर्ट डायरेक्शन, एनीमेशन, गैलरी क्यूरेशन और आर्ट हिस्ट्री जैसे क्षेत्रों में भारी मांग है। सीएसजेएमयू के पूर्व छात्र आज फिल्म इंडस्ट्री से लेकर नामी शिक्षण संस्थानों तक में अपनी पहचान बना रहे हैं। यह कोर्स न केवल रोजगार के नए द्वार खोलता है, बल्कि रचनात्मक संतुष्टि और मानसिक सुकून भी देता है। यदि आप भी अपने शौक को ही अपना पेशा बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल स्क्रीन से बढ़ी आंखों में परेशानी:CSJMU में योग से सीखी नेत्र शुद्धि, 200 लोगों ने त्राटक से बढ़ाई आंखों की रोशनी
    Next Article
    हाथरस के सरकारी ब्लड बैंक में खून खत्म:A और B पॉजिटिव ब्लड न होने से मरीज और तीमारदार परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment