Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश:पीड़ित छात्रा ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से की शिकायत, बोली- घटना से मैं डिप्रेशन में हूं

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की छात्रा से क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा का कहना है कि तीन लड़कों ने मेरे साथ जबरदस्ती क्लासरूम में छेड़छाड़ की। फिर गैंगरेप की कोशिश की। छात्रा ने कहा- आरोपियों की हरकत की वजह से मैं डिप्रेशन में हूं। छात्रा ने कुलपति और कुलसचिव से मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी है। फिलहाल विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना 16 मार्च की है। अब पूरा मामला पढ़िए… पीड़ित छात्रा ने बताया- 16 मार्च को तीन छात्रों ने मुझे खाना खाने के लिए क्लासरूम में बुलाया। इसी दौरान क्लासरूम खाली देखकर तीनों छेड़छाड़ और गैंगरेप की कोशिश करने लगे। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने पुलिस को कल्याणपुर थाने में 30 मार्च को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया- मेरी बेटी CSJM यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। 16 मार्च 2026 को दोपहर में करीब एक बजकर 10 मिनट पर मेरी बेटी क्लास रूम में थी। तभी छात्र वैभव मिश्रा, अनुज विश्वकर्मा और रितेश निर्मल ने एक खाली क्लासरूम में खाने के बहाने से बुलाया। जहां पर पहले से एक छात्रा मौजूद थी। बेटी ने बताया- जब मैं कमरे में गई तो तीनों छात्रों ने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब मैं चिल्लाने लगी तो कुछ सीनियर छात्रों ने बचाव किया। घटना के बाद से बेटी बहुत डर गई पिता ने बताया- घटना के बाद मेरी बेटी बहुत परेशान थी। वह डरी सहमी हुई है। उसने 29 मार्च को मुझे और अपनी मम्मी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद तीनों छात्र मेरी बेटी के साथ पूरे परिवार को पिस्टल और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिता ने बताया- आरोपी लड़कों ने मेरी बेटी के साथ दोबारा गैंगरेप की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता एक अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। विवि में हुई इस घटना के बाद जांच तेज हो गई है। मामले में प्रो-वाइस-चांसलर प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया- छात्रा ने आकर शिकायत दर्ज कराई है। इंटरनल कमेटी मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। कुछ छात्रों से पूछताछ भी की गई है। मामले में पुलिस भी एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम मोहन यादव ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया:मंदिर की SOP को समझा, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल
    Next Article
    कानपुर में MBA स्टूडेंट की किडनी निकालकर बेची:10 लाख में फंसाया, 60 लाख में बेची; किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment