Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ-काल भैरव का दर्शन:चौखट छूकर किया काल भैरव को प्रणाम, उतारी आरती

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधिवत बाबा का दूध और जल से अभिषेक किया। वहीं, बाबा काल भैरव की आरती उतारी। शनिवार सुबह CM सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे, वहां भैरव दरबार की चौखट को हाथ से छूकर प्रणाम किया। फिर मंदिर के अंदर प्रवेश करते श्रद्धालुओं और पुजारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर के अंदर गर्भगृह में उन्होंने बाबा काल भैरव की मूर्ति के सामने घंटी बजाकर आरती उतारी और अर्चना की। इस दौरान बाबा को माला-फूल भी चढ़ाया। 5 मिनट की पूजन के बाद वो बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर निकल गए। CM योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर बाबा का विधिवत षोडशोपचार विधि से पूजन किया। बाबा की आरती भी उतारी। 2 तस्वीरें देखिए… 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' आज काशी विश्वनाथ धाम में लगाई जाएगी दौरे के पहले दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्व प्रसिद्ध 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' भेंट की। यह घड़ी को आज काशी विश्वनाथ धाम में लगाई जाएगी। अब जानिए इसमें क्या खास है इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। यह घड़ी पूरी तरह से भारतीय परंपरा और विज्ञान पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है। इस घड़ी की खास बात यह है कि ये भारतीय काल गणना की प्राचीन समय से चलती आ रही परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है। यह वैदिक घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक समय की गणना करती है। सामान्य घड़ियों में 24 घंटों होते हैं। वहीं इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। इस घड़ी में आपको घंटे, मिनट, सेकेंड की सुई के अलावा पंचांग, मौसम, मुहूर्त और दूसरी तरह की धार्मिक जानकारी भी दिखेगी। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की विशेषताएं समय का वैज्ञानिक और सटीक विभाजन,एक दिन = 30 मुहूर्त, दो सूर्योदय के बीच,30 मुहूर्त (घंटे),30 काल (मिनट),30 काष्ठा (सेकंड) -विक्रमादित्य वैदिक घड़ी में वैदिक समय विभाजन तालिका (सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक) ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में देर रात ओले गिरे, मथुरा में बारिश:35 जिलों में ओले का अलर्ट; कुशीनगर में आंधी से पेड़ गिरा, भाई-बहन की मौत
    Next Article
    यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन:परिवहन निगम की रिपोर्ट से खुलासा, 50 प्रतिशत चालक शून्य किलोमीटर चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment