Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में देर रात ओले गिरे, मथुरा में बारिश:35 जिलों में ओले का अलर्ट; कुशीनगर में आंधी से पेड़ गिरा, भाई-बहन की मौत

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी में मौसम फिर से बिगड़ गया है। आगरा में शुक्रवार देर रात ओले गिरे। मथुरा में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुशीनगर में आंधी से पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। नीचे खड़े भाई-बहन की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार को 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, भदोही और नोएडा समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा के कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। वाराणसी में धूल भरी आंधी चली। आगरा में आंधी-तूफान में 5 मकान गिर गए। 8 लोग घायल हुए। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से बीते 48 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी के अलावा चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति शामिल है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - 3 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- फिर से क्यों बदला मौसम? मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तानी इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी में मौसम बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। अब इसका असर मध्यांचल और बुंदेलखंड तक पहुंचेगा। कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। यहां ओले गिरने की चेतावनी अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जातीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने प्रभावित किसानों का हाल जाना था। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। कहा था- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ-काल भैरव का दर्शन:चौखट छूकर किया काल भैरव को प्रणाम, उतारी आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment