Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़ में पेड़ से तोता उतारने फायर ब्रिगेड पहुंची, VIDEO:पानी की बौछार कर हजारों लीटर बहाया; लोग बोले- बड़े घर का है

    10 hours ago

    2

    0

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। उसे नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछारें कीं। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है। तोता किसका है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं। कोई इसे किसी अधिकारी का तोता बता रहा है, तो कोई फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की बर्बादी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, ओबीसी बॉयज हॉस्टल कैंपस के पास कहीं से आकर एक तोता पेड़ पर बैठ गया। लंबे समय तक वहीं बैठा रहा। वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें डाली। तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था और उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहाया गया, जबकि इलाका पहले से ही भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल आगजनी, दुर्घटनाओं और जनसेवा के लिए होना चाहिए, न कि इस तरह के कामों के लिए। किस अधिकारी का था तोता, स्पष्ट नहीं लोगों का आरोप है कि, यह सरकारी संसाधनों और पानी की खुली बर्बादी है। हालांकि, तोता किस अधिकारी का है, फिलहाल अभी यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… प्रवासी पक्षियों से गुलजार खैरागढ़..ब्राह्मणी बतख भी दिखी:जिले में 213 प्रजाति के पक्षी; वेटलैंड्स में 90 रंगबिरंगे सारस, 1100 से ज्यादा बत्तख दिखे छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इस समय प्रवासी पक्षियों से गुलजार है। जिले में 213 प्रजाति के पक्षी मिले हैं। रूस के कॉमन क्रेन पक्षी के अलावा 90 पेंटेड स्टॉर्क्स और 1100 से अधिक प्रवासी बत्तखें देखी गई हैं। जलचर पक्षियों में नॉर्दर्न शोवलर, यूरेशियन कर्ल्यू और कॉमन पोचार्ड शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में लाश मिली, हत्या की आशंका
    Next Article
    पवन सिंह की याद में छलका पत्नी ज्योति का दर्द, वीडियो के जरिए कह दी दिल की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment