Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा से एटीएम कार्ड छीनकर 49 हजार निकाले:प्रयागराज में 27 दिन बाद भी FIR नहीं, एसएचओ बोले-आरोप गलत

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा से दिनदहाड़े एटीएम कार्ड छीन लिया गया। इसके बाद पांच बार में 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के 27 दिन बीतने के बाद भी FIR नहीं दर्ज की गई। रविवार को परिजनों ने इस मामले में उच्चाधिकारयों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर शिवकुटी थाना प्रभारी ने आरोपों को झूठा बताया। कहा कि कोई शिकायती पत्र उन्हें नहीं मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। दोपहर 2:30 बजे की घटना छात्रा मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाली है। पिता ने बताया, बेटी भूसा गली तेलियरगंज में किराया का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। आठ मार्च को वह तेलियरगंज मार्केट में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। दोपहर लगभग 2:30 बजे का वक्त था जब उसने एटीएम केबिन के अंदर पहुंची। बाइक लेकर तैयार खड़ा था दूसरा बदमाश उसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उससे एटीएम कार्ड छीन लिया और बाहर की ओर भागा। उसका एक साथी मोटरसाइकिल लिए पहले से बाहर खड़ा था। बाहर भागकर कार्ड छीनने वाला बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ भाग निकला। पांच बार में उड़ाई रकम बेटी ने शोर मचाया लेकिन दोनों भाग निकले। 3:52 मिनट पर मेरे मोबाइल पर खाते से 10 हजार कैश निकासी का मैसेज आया। इसके बाद तीन बार और 10-10 हजार की निकासी की गई। इसके बाद एक बार आठ हजार और दूसरी बार एक हजार रुपये की निकासी का एसएमएस आया। इस तरह से टोटल 49 हजार रुपये निकाले गए। कोई कार्रवाई नहीं हुई पिता के मुताबिक, उसी दिन बेटी ने थाने पर लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एटीएम में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। अगर पुलिस जांच करती तो लुटेरों को चिह्नित करके पकड़ा जा सकता था। 27 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर पिता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बोले इस मामले में शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा, मेरे पास इस तरह का कोई शिकायती पत्र नहीं आया। फिर भी मैं यह कह सकता हूं कि एटीएम कार्ड छीनने का आरोप गलत है। कार्ड बदला जा सकता है लेकिन छीनना संभव नहीं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मदरसा गिराया, मस्जिद पर बुलडोजर चल रहा:साढ़े 6 घंटे से चल रही कार्रवाई; 30 साल पहले अवैध कब्जा कर बनाया था
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा जेल में नाइजीरियाई बंदी की मौत:हाई बीपी और किडनी की बीमारी से पीड़ित था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment