Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जान दी:झांसी में दोनों ने जहर खाया; लड़की 27, लड़का 23 साल का था

    12 hours ago

    2

    0

    झांसी में छात्र ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ जान दे दी। रविवार को दोनों घर से 30 किमी दूर एक होटल पहुंचे और कमरा बुक कराया। कुछ देर बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं। आवाज सुनकर होटल स्टाफ पहुंचा। आवाज लगाने पर भी जब कमरा नहीं खोला गया तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दोनों अंदर बेड पर बेसुध पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार देर रात दोनों की मौत हो गई। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के होटल रॉयल इन का है। 23 साल का छात्र युवराज SSC की तैयारी कर रहा था। तीन दिन पहले उसने SSC GD का एग्जाम दिया था। 27 साल की गर्लफ्रेंड भारती राजपूत उससे 13 साल बड़ी थी। उसका एक 5 साल का बेटा भी है। पूरा मामला विस्तार से पढ़िए टहरौली के खिल्लावारी गांव निवासी जयपाल यादव परिवार के साथ पांच साल से चिरगांव के औपारा रोड पर रहते हैं। वे बड़े किसान हैं। उनके पास 100 बीघा खेत है। जयपाल ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा युवराज सिंह यादव था। उससे छोटे जुड़वा बेटे विनय और विशाल हैं। विनय हाल ही में यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ है। युवराज के ताऊ कमल यादव ने बताया कि उनका भतीजा बुलेट से चलता था और काफी हैंडसम था। घर से 100 मीटर दूर टहरौली के बेला बसारी की रहने वाली भारती राजपूत (36) रहती थी। वह शादीशुदा थी। उसका पति मजदूर है। उसका बेटा अक्सर उनके घर खेलने आ जाता था। इसी दौरान युवराज और भारती की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। ताऊ बोले- महिला दबाव बनाकर भतीजे से पैसे मांग रही थी ताऊ ने आरोप लगाया कि महिला दबाव बनाकर पैसे मांगने लगी थी और उसी के दबाव में भतीजे को होटल बुलाया गया। रविवार सुबह भतीजा लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं, भारती बाजार जाने के बहाने घर से निकली। दोनों मेडिकल बाइपास स्थित होटल रॉयल इन पहुंचे। ताऊ ने बताया कि सुबह 9:40 बजे दोनों ने रूम नंबर 205 बुक कराया। वहां भतीजे ने सल्फास की गोली खा ली। इसके बाद महिला ने भी सल्फास खा लिया। पुलिस ने प्रधान के पास फोन किया, तब परिवार को जानकारी हुई। इसके बाद सभी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। भारती के पिता बोले- बेटी का पति और ससुराल वालों से विवाद उल्दन थाना क्षेत्र के धवाई गांव निवासी कालका प्रसाद राजपूत ने बताया- मेरी बेटी भारती (27) की शादी लगभग 6 साल पहले चिरगांव के रमपुरा गांव निवासी राघवेंद्र राजपूत से हुई थी। बेटी का 5 साल का एक बेटा है। बेटी का अपने पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। वह चिरगांव में अपनी बड़ी बहन के घर के पास किराए से रहती थी। अपने बेटे को पढ़ा रही थी। गेहूं की फसल को लेकर विवाद हुआ था। तब बेटी ने शिकायत की थी। जमीन का कोर्ट में केस चल रहा था। आरोप है कि ससुराल वालों ने युवराज को पैसे देकर बेटी को मरवाया है। डर के मारे युवराज ने खुद सुसाइड किया है। अब हम अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे। वहीं, भाई दीपक ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले बहन ने फोन कर बताया था कि पति उसे और युवराज को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अगले दिन दोनों की लाश मिली है। एक दिन पहले घर आया था युवराज भारती के पति राघवेंद्र राजपूत ने अपने ससुर और साले के आरापों को वेबुनियाद बताया। कहा कि मैं खेती किसानी और मजदूरी करता हूं। शुक्रवार को मोहल्ले वालों से पता चला कि युवराज घर पर आया था। इस बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। अगले दिन काम पर चला गया। पत्नी बच्चे को अपनी बहन के घर छोड़कर चली गई थी। दोपहर में पता चला कि दोनों ने जहर खा गया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों के परिजन उनके बीच संबंधों की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में युवक की हत्या, सिर-चेहरा कूचा, प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव, SGPGI में काम करता था लखनऊ में एक युवक की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। बॉडी पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं। उसका शव घर से 800 मीटर दूर प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। एक रात पहले वह घर से निकला था, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण के गढ़ गोंडा पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट:बोलीं- कल मैच खेलूंगी, बैन के नोटिस का जवाब दे चुकी हूं
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- यूपी में ब्राह्मण असुरक्षित, सरकार कानून-व्यवस्था सुधारे; तभी मंत्रिमंडल विस्तार का फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment