Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण के गढ़ गोंडा पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट:बोलीं- कल मैच खेलूंगी, बैन के नोटिस का जवाब दे चुकी हूं

    7 hours ago

    2

    0

    गोंडा में चल रहे नेशनल रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में विवादों के बीच आज ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट पहुंची हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगाया है। विनेश ने कहा- मैं नोटिस का जवाब दे चुकी हूं। आज मेरा वेरिफिकेशन है, कल मुझे खेलना है। बता दें कि WFI ने 9 मई (शनिवार) को फोगाट को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विनेश के गोंडा आने की खबर मिलते ही पहले नंदिनी नगर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दो सीओ, तीन एसएचओ समेत तीन थानों का फोर्स तैनात है। सभी एंट्री गेट पर अतिरिक्त फार्से तैनात किया गया है। इधर, रविवार को विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण ने X पर शायराना अंदाज में एक दूसरे पर तंज कसे। विनेश ने लिखा था ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढता हैं खामी मेरे किरदार में। जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में।’ जिसके जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने X पर लिखा- 'शोहरत की बुलंदी भी, पल भर का तमाशा है, जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो, वो टूट भी सकती है।' इससे पहले 3 मई को विनेश ने वीडियो जारी कर कहा था- यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। टूर्नामेंट में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा इधर, इस नेशनल ओपन टूर्नामेंट में हो रही कुश्ती अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में हरियाणा के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के ही पहलवान राजा को महज 2 मिनट 53 सेकंड में 11-1 से हराया। दीपक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तकनीकी बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब फाइनल में उनका सामना हरियाणा के वंश से होगा। इस मुकाबले को प्रतियोगिता के सबसे बड़े मुकाबलों में माना जा रहा है। टूनार्मेंट में देशभर से आए 1400 पहलवान 10 भार वर्गों में अपनी रैंकिंग बेहतर करने के लिए दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन देर रात तक चले मुकाबलों के बाद 92 किलो और 125 किलो फ्रीस्टाइल भार वर्ग के फाइनलिस्ट तय हो गए। देखें 2 तस्वीरें… गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पत्नी के इमाम से अवैध संबंध हैं':लखनऊ में पति ने कराई FIR, कहा- जहर देकर मुझे और बच्चों को मारना चाहती थी
    Next Article
    छात्र ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जान दी:झांसी में दोनों ने जहर खाया; लड़की 27, लड़का 23 साल का था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment