Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़खानी का विरोध किया तो पिता को मार डाला:कानपुर में घर में घुसकर कढ़ाई से सिर कूचा, मां-बेटी शिकायत लेकर थाने गई थीं

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में एक मनचले ने किशोरी के पिता की कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब मनचले की प्रताड़ना से तंग मां-बेटी उसकी शिकायत करने थाने गई हुई थीं। पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग हमले के दौरान चीख भी नहीं सके। करीब 2 घंटे बाद वह वापस लौटी, तो कमरे का नाजरा देख सन्न रह गई। कमरे में गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। बुजुर्ग खून से लथपथ बिस्तर में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक, उसकी मां, बहन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 5 साल से किराए के मकान में रह रहा है परिवार ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह उनके 65 वर्षीय पति व 15 वर्षीय बेटी के साथ तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती हैं। उनके पति करीब 5 साल से पैरालाइसिसस बीमारी से ग्रसित थे। वह बोल भी नहीं पाते थे। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 15 वर्षीय बेटी स्वरूप नगर स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। महिला ने बताया कि वह घरों में चौका-बर्तन कर बेटी की पढ़ाई व बीमार पति का इलाज करा रही थीं। मकान कीपहली मंजिल में 28 वर्षीय साहिल अपनी मां राधा, भाई करन व बहन कोमल के साथ रहता है। कोमल की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि साहिल 3 साल से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था, कई बार उसने विरोध किया, जिस पर साहिल व उसके परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित महिला के मुताबिक शनिवार दोपहर वह घरों में बर्तन चौका करने गई थी, जबकि 15 वर्षीय बेटी अपनी शादी शुदा बहन के घर गई थी। रविवार दोपहर हत्याकांड को अंजाम दिया इस दौरान साहिल उनके घर पहुंचा और उनके बीमार पति से मारपीट करने लगा। पड़ोस में रहने वाली भतीजी ने साहिल के मारपीट करने की जानकारी दी। उन्होंने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता ने बताया कि आज दोपहर एक बजे वह 15 वर्षीय बेटी के साथ ग्वालटोली थाने शिकायत करने पहुंचीं। पुलिसवालों ने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ शादीशुदा बेटी के घर चली गई। इसी बीच आरोपी साहिल उनके घर पहुंचा। कढ़ाई से पति के चेहरे व सिर पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे वह घर पहुंची, तो देखा कि गृहस्थी का साामान बिखरा पड़ा था। पति बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पति को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे समेत 4 पर मुकदमा घटना के बाद हत्यारोपी साहिल मौके से फरार हो गया। पुलिस साहिल की मां व उसकी बहन को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर साहिल, उसकी मां राधा, बहन कोमल व उसके भाई करन के खिलाफ हत्या की प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुजुर्ग की मौत हो गई है। अब मुकदमे में हत्या की धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। हत्यारोपी साहिल की तलाश में दो टीमें लगी हुई हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माधव कुंज में RSS की प्रमुख जनगोष्ठी:हिंदुत्व, समरसता और कर्तव्य पर मंथन, संघ की 100 साल की यात्रा पर चर्चा
    Next Article
    ग्राम प्रधान पर 1.18 लाख रुपए गबन का आरोप:डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, 15 दिन में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment