Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता की हत्या:कानपुर में मां-बेटी थाने गईं, आरोपी ने घर में घुसकर हमला किया; चौकी इंचार्ज सस्पेंड

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मनचले ने 15 साल की लड़की के पिता की हत्या कर दी। वारदात के समय मां-बेटी उसकी शिकायत करने थाने गई थीं। इसका पता चलते ही आरोपी लड़की के घर पहुंचा। उसके पैरालाइज पिता पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार किए। जब बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, तो वह फरार हो गया। वारदात के करीब 2 घंटे बाद मां-बेटी घर पहुंचीं, तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बुजुर्ग खून से लथपथ बिस्तर में पड़े थे। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है। लड़की और आरोपी आस पड़ोस में किराए के मकान में रहते हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने इस मामले में लापरवाही करने पर चौकी इंचार्ज शुभम को सस्पेंड कर दिया है अब पढ़िए पूरा मामला… ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया- मैं अपने 65 साल के पति और 15 साल की बेटी के साथ 3 मंजिला मकान में किराए पर रहती थी। पति 5 साल से पैरालिसिस बीमारी से ग्रसित थे। वह बोल भी नहीं पाते थे। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 15 साल की बेटी स्वरूप नगर स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। मैं घरों में चौका-बर्तन कर बेटी की पढ़ाई और बीमार पति का इलाज करा रही थी। मकान की पहली मंजिल पर 28 साल का साहिल अपनी मां राधा, भाई करन और बहन कोमल के साथ रहता है। कोमल की शादी हो चुकी है। साहिल 3 साल से मेरी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। कई बार हमने विरोध किया, जिस पर साहिल और उसके परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट की थी। शनिवार दोपहर मैं घरों में बर्तन चौका करने गई थी, जबकि बेटी अपनी शादी शुदा बहन के घर गई थी। रविवार दोपहर हत्याकांड को अंजाम दिया महिला ने बताया कि इस दौरान साहिल हमारे घर पहुंचा और मेरे बीमार पति से मारपीट करने लगा। पड़ोस में रहने वाली भतीजी ने साहिल के मारपीट करने की जानकारी दी। हमनें मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया। आज दोपहर एक बजे मैं बेटी के साथ ग्वालटोली थाने शिकायत करने पहुंची थी। पुलिसवालों ने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद मैं अपनी बेटी के साथ शादीशुदा बेटी के घर चली गई। इसी बीच आरोपी साहिल हमारे घर पहुंचा। कढ़ाई से पति के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। हम दोपहर करीब 3 बजे घर पहुंचे, तो देखा कि गृहस्थी का साामान बिखरा पड़ा था। पति बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। हमनें पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया। पुलिस साहिल की मां और उसकी बहन को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मां-बहन समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर साहिल, उसकी मां राधा, बहन कोमल और उसके भाई करन के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुजुर्ग की मौत हो गई है। अब केस में हत्या की धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। हत्यारोपी साहिल की तलाश में 2 टीमें लगी हुई हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभा यात्रा:संस्कृति, शौर्य और नारी शक्ति का प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब
    Next Article
    PWD वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन:भारत 14वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष, पुरानी पेंशन-भर्ती को लेकर बड़े आंदोलन का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment