Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CGHS की सूरजकुंड डिस्पेंसरी में सीबीआई की रेड:एडिशनल डायरेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ, निजी अस्पताल की शिकायत पर रेड की सूचना

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में CBI की रेड पड़ी है। यह रेड सूरजकुंड स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत चलने वाली एक डिस्पेंसरी में मारी गई है। फिलहाल सीबीआई की टीम ने यहां स्थित एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ को हिरासत में लिया हुआ है जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक निजी अस्पताल की शिकायत पर यह रेड डाली गई है। एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर नौचंदी थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पर CGHS की डिस्पेंसरी है। इसी परिसर में एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ का भी दफ्तर बना हुआ है। गुरुवार शाम सफेद रंग की दो गाड़ियों ने डिस्पेंसरी के मुख्य दरवाजे से डिस्पेंसरी में प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही गाड़ी से उतरे लोगों ने एडिशनल डायरेक्टर के दफ्तर का रुख किया और डिस्पेंसरी का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। सीबीआई की मौजूदगी से मची खलबली कुछ देर तक तो डिस्पेंसरी में मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही टीम को एडिशनल डायरेक्टर के दफ्तर में जाते देखा, वहां खलबली मच गई। किसी को समझने में देर नहीं लगी। पता चला सीबीआई की रेड पड़ी है। इसके बाद पूरे दफ्तर को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। अपर निदेशक स्वास्थ्य से पूछताछ शुरू कर दी। अगस्त, 2025 में भी डाली गई थी रेड महज 9 महीने के अंदर CGHS की डिस्पेंसरी में CBI की यह दूसरी रेड है। 12 अगस्त 2025 की रात इसी तरह सीबीआई ने रेड डाली थी और तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर अजय कुमार व कार्यालय अधीक्षक लवेश सोलंकी को हिरासत में ले लिया था। उन पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। उन पर 5 लाख रूपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। अंदर पहुंचते ही टीम ने रोक लिया स्टाफ सीबीआई की टीम शाम को जैसे ही डिस्पेंसरी में पहुंची वहां खलबली मच गई। इसका पता चलते ही वहां अन्य विभागों में मौजूद स्टाफ के लोग बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। तभी टीम ने उन्हें रोक लिया और सहयोग करने की अपील की। नतीजा यह हुआ की कई घंटे तक स्टाफ को डिस्पेंसरी में रोका गया। कई कर्मचारियों के परिजन तो ढूंढते हुए उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंच गए। एडिशनल डायरेक्टर को लेकर निकली टीम CBI की एक टीम एडिशनल डायरेक्टर जोकि एक महिला है, उनको लेकर उनके गंगानगर स्थित आवास के लिए रवाना हुई है। पिछली कार्रवाई के दौरान भी सीबीआई ने इसी तरह का एक्शन किया था और तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर के घर को भी खंगाला था। माना जा रहा है कि इस बार भी टीम महिला अफसर को लेकर उनके घर ही निकली है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फजलगंज में एक्सीडेंट के बाद शव रखकर लगाया जाम:ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, 30 मिनट तक ठप रहा ट्रैफिक
    Next Article
    जालौन में मौसम बदला, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत:भीषण गर्मी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment