Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर पेन से हमला:पार्टी में एंट्री करने को लेकर हुआ विवाद, प्रोक्टोरियल बोर्ड के सामने पहुंचा मामला

    4 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीबीए डिपार्टमेंट में फेयरवेल पार्टी के दौरान शुक्रवार को बखेड़ा हो गया। एंट्री करने को लेकर दो छात्राओं में विवाद हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया जिसमें छात्र घायल हो गई। फिलहाल मामला प्रोक्टोरियल बोर्ड के सामने पहुंचा है, जहां दोनों पक्षों से बात की जा रही है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर सीसीएसयू कैंपस के बीबीए डिपार्टमेंट में शुक्रवार को थर्ड ईयर की फेयरवेल पार्टी थी। 10 से पार्टी का आयोजन था लेकिन देरी हो गई। पार्टी शुरू होने से कुछ देर पहले गेट पर मौजूद छात्राओं की इसी डिपार्टमेंट की कुछ अन्य छात्राओं से प्रवेश करने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया। छात्रा पर हमले की सूचना से हड़कंप जिस छात्रा पर पेन से हमला हुआ, वह एक किसान नेता की रिश्तेदार बताई जा रही है। जैसे ही छात्रा पर हमले की सूचना कैंपस में पहुंची, वहां छात्रों का जमावड़ा लग गया। डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटते देख वह दोनों पक्षों को प्रॉक्टर के रूप में ले आए। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जा रही है। बीबीए डिपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं। पैसे जमा कराने पर भी नहीं दी एंट्री पीड़िता छात्रा ने बताया कि फेयरवल पार्टी के लिए सभी छात्राओं से पैसे जमा कराये गए। 8 अप्रैल का समय रखा गया लेकिन कुछ छात्राओं ने एक दिन पहले ही पैसे जमा किए। शुक्रवार को ज़ब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो गेट पर रोककर उनके हाथ में पैसे थमा दिए गए। इसी पर विवाद शुरू हो गया। आरोप प्रत्यारोप लगने लगे। अचानक पार्टी की व्यवस्था संभाल रही छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया। जांच कमेटी बनाने की तैयारी विवाद कि बाद दोनों पक्ष को प्रॉक्टर के ऑफिस में बुलाया गया। दोनों पक्ष से बात हुई। वह एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। घायल छात्रा ने गली गलोच, जाति सूचक शब्द कहने व हमला करने का आरोप लगाया तो आरोपी छात्रा ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। फिलहाल CCTV चेक किए जा रहे है और जांच कमेटी बनाने का आदेश VC की तरफ से दिया गया है। माफी मांगने पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता करीब 2 घंटे तक प्रॉक्टर ऑफिस में गहमा गहमी होती रही। पीड़ित छात्रा के परिवार वालों ने मुकदमा करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के छात्रा होने का हवाला देते हुए नरमी बरतने का आग्रह किया। क्योंकि हमला करने का आरोप छात्रा पर ही लगा था, इसलिए पीड़ित छात्रा के परिवार ने समझौते पर रजामंदी दे दी। आरोपी छात्रा के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर के लिए सड़क जाम की:एजेंसी बंद होने से नाराज लोग सड़क पर लेटे, SDM ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
    Next Article
    आजमगढ़ में लाठी डंडे से पीट कर युवक की हत्या:दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपियों की तलाश में गठित की गई पुलिस टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment