Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर हमला:एंट्री को लेकर दो छात्राओं में लड़ाई, बाद में माफी पर हुआ समझौता

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीबीए डिपार्टमेंट में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी के दौरान दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। एंट्री को लेकर हुए झगड़े में एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मामला प्रोक्टोरियल बोर्ड तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों से बातचीत की गई। सीसीएसयू कैंपस के बीबीए डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर की फेयरवेल पार्टी आयोजित थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले गेट पर मौजूद छात्राओं और कुछ अन्य छात्राओं के बीच अंदर जाने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा ने दूसरी पर पेन से हमला कर दिया। छात्रा के घायल होने से मचा हड़कंप घायल छात्रा एक किसान नेता की रिश्तेदार बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कैंपस में छात्रों की भीड़ जुट गई। डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को प्रॉक्टर ऑफिस ले जाया गया। वहीं, विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी गई। पैसे जमा करने के बाद भी रोका गया पीड़ित छात्रा का आरोप है कि फेयरवेल पार्टी के लिए सभी से पैसे जमा कराए गए थे। शुक्रवार को जब वह कार्यक्रम में पहुंची तो गेट पर रोककर पैसे वापस दे दिए गए। इसी बात पर विवाद बढ़ा और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इसी दौरान पेन से हमला करने की बात सामने आई। दोनों पक्षों ने लगाए आरोप प्रॉक्टर ऑफिस में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई। घायल छात्रा ने गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहने और हमला करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी छात्रा ने जान से मारने की धमकी देने की बात कही। मामले में जांच कमेटी बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई। माफी के बाद हुआ समझौता करीब दो घंटे तक प्रॉक्टर ऑफिस में बातचीत चलती रही। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, लेकिन बाद में दोनों के छात्रा होने का हवाला देते हुए समझौते की कोशिश हुई। आरोपी छात्रा ने माफी मांगी, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने वाले पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा:48 घंटे पहले शिकायत की गई, अतीक की तरह मारने की मिली थी धमकी
    Next Article
    आजमगढ़ में मजदूर की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक दिन पूर्व लाठी डंडे से पीट कर की गई थी हत्या, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment