Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं में शुभांगी पांडेय को मिले 99% अंक:वाराणसी में 23 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा, प्रेम पांडेय को मिले 98.40% अंक

    11 hours ago

    2

    0

    CBSE (सेंट्रल बाेर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड की 10वीं क्लॉस का रिजल्ट आज बुधवार को जारी कर दिया गया है। दोपहर बाद रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा के लिए जनपद में 52 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। CBSE बोर्ड के जिले के कोआर्डिनेटर नीलम सिंह ने बताया कि वाराणसी में करीब 23 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। ज्यादातर छात्र छात्राओं के अंक 90% ज्यादा मिले हैं। छात्रों के साथ साथ छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। डीपीएस स्कूल की शुभांगी पांडेय 99% अंक मिला है। इस स्कूल में 284 परीक्षार्थी शामिल थे। इसी तरह सनबीम स्कूल, लहरतारा के छात्र प्रेम कुमार पांडेय अपने यहां का टॉपर बना है। उसने 98.40% अंक हासिल किया। सोशल साइंस में उसे 100 में 100 नंबर मिले हैं। इसी तरह आईटी में 100 में 99 अंक मिले। इंग्लिश में 98, हिंदी में 97, मैथ में 76 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह नटनियादाई स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां के छात्र क्षितिज चौधरी सबसे ज्यादा अंक पाकर अपने स्कूल का टापर बना। विद्यालय की प्रधानाचार्य दिशा सिंह ने बताया कि क्षितिज को कंप्यूटर में 100 में पूरे 100 नंबर मिले हैं। अंग्रेजी में 92, हिंदी में 95, अंक गणित में 88, सामाजिक विज्ञान में 97, विज्ञान में 97 अंक हासिल किया। इसी तरह दिव्यांश व प्रज्ञान ने भी अच्छे अंक हासिल किए। स्कूल के चेयरमैन डॉ. आरबी सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. नीलम सिंह, डिप्टी डायरेक्टर सिद्धार्थ गौतम सिंह ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्मार्ट विजन स्कूल, गौराकला की टॉप-10 सूची में निशांत यादव ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका मौर्य 96% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि यशस्वी मौर्य ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आरोही सिंह और स्निग्धा मिश्रा ने 93.8% अंक प्राप्त किए। याशी प्रजापति ने 92 %, वैष्णवी मौर्य ने 91.4%, समृद्धि कुशवाहा और आरुष विश्वकर्मा ने 91.2% अंक हासिल किए। वहीं अंकुश सर्वेश यादव ने 90% अंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। श्रुति सिंह ने संत अतुलानंद स्कूल, कोइराजपुर से 90 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि वह आगे कॉमर्स विषय से पढ़ाई कर CA बनने का लक्ष्य रखती हैं। विद्यालय के प्रबंधक किरन मौर्य, वाइस चेयरमैन सौरभ प्रधानाचार्य पवन सिंह ने सभी को बधाई दी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया की स्नेहा बनी टापर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, तरना ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। यहां की छात्रा स्नेहा मधुकर ने 98% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं समृद्धि सिंह ने 97%, ए. अब्दुल बासित ने 96.6%, मानस्वी सिंह एवं राज नंदनी राय ने 95.8% अंक प्राप्त किया। इस वर्ष कक्षा 10 में कुल 110 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 40 विद्यार्थियों ने 90% से 100%, 38 विद्यार्थियों ने 80% से 90%, 22 विद्यार्थियों ने 70% से 80%, 9 विद्यार्थियों ने 60% से 70%, तथा 1 विद्यार्थी ने 50% से 60%* अंक प्राप्त किए। यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। विद्यालय के चेयरमैन श्री लक्ष्मीकांत पांडेय, डायरेक्टर श्री कृष्णकांत पांडेय, डायरेक्टर श्री शशिकांत पांडेय एवं प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र मनन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MD बोले- स्मार्ट मीटर की 98 प्रतिशत शिकायतें निस्तारित:उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक, प्रेसवार्ता कर पेश की स्मार्ट मीटर की विस्तृत रिपोर्ट
    Next Article
    खेकड़ा के विद्यालय के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment