Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाय विक्रेता का बेटा UPSC में 82वीं रैंक पर:कौशांबी के सुनील मौर्य बनेंगे कमर्शियल टैक्स अफसर

    2 hours ago

    2

    0

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। कौशांबी में सिराथू के रहने वाले सुनील मौर्य ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। सुनील मौर्य, जो ननका मौर्य के पुत्र हैं, अब कमर्शियल टैक्स अफसर बनेंगे। उनकी इस सफलता की जानकारी मिलते ही सुबह से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दूर के रिश्तेदारों और परिचितों ने भी फोन पर शुभकामनाएं दीं। सुनील के पिता ननका मौर्य सिराथू में चाय और नाश्ते की दुकान चलाते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सुनील ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और यह मुकाम हासिल किया। सुनील ने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा 2014 में और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2016 में सिराथू के एसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज से पास की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई प्रयागराज में रहकर पूरी की। सुनील अपने घर में सबसे बड़े बेटे हैं। उनके एक छोटा भाई और एक बहन भी है, जो वर्तमान में घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया:तेज रफ्तार बस ने गैस ट्रक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत
    Next Article
    हरियाणा के 800 बुजुर्ग ट्रेन से पहुंचे अयोध्या:आज शाम को आरती में शामिल होंगे, कल रामलला के दर्शन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment