Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाय की दुकान पर युवक की पिटाई, हवाई फायरिंग:दो आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमले की नीयत से की थी फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और सुतली बम बरामद किए हैं।यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के त्रिपाठी टी स्टॉल पर हुई। यहां एक युवक चाय पी रहा था, तभी कामरान और अभिषेक यादव नामक दो व्यक्ति पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला करने पहुंचे। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की। जब युवक अपनी जान बचाने के लिए भागा, तो हमलावरों ने अवैध पिस्टल से 2-3 राउंड हवाई फायरिंग की। इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन युवक सुरक्षित भागने में सफल रहा।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने वाहन से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कामरान और अभिषेक यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों कामरान और अभिषेक यादव को नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेवली से मानिकपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने त्रिपाठी टी स्टॉल के पास युवक को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने की योजना एक दिन पहले ही बना ली गई थी। आरोपी अपने साथ तमंचा, कारतूस और सुतली बम लेकर मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कालाकांकर से पीरानगर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चार सुतली बम भी बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में किसानों-मजदूरों की मांगों पर संगठनों का प्रदर्शन:डीएम को ज्ञापन दिया, समस्याओं के समाधान की मांग
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत:बरेली में नवदिया झादा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, सिर कुचल जाने से मौके पर गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment