Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस ने शांत कराया

    5 hours ago

    2

    0

    चंदौसी में इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई रोड स्थित एक निजी अस्पताल की है। मृतक किशोरी की पहचान बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी गांव निवासी खिलेंद्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनम के रूप में हुई है। सोनम को बुखार के इलाज के लिए मंगलवार शाम 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपाउंडर द्वारा दो टैबलेट दिए जाने के पांच मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बहजोई के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने परिजनों को शांत रहने और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शांत हुए। सोनम के पिता ने पुलिस से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक सोनम अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार में मोना (16), गुंजन (13), शीतल (10), अनुष्का (8) और सबसे छोटा भाई वंश (6) हैं। मां पार्वती देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सिटी हॉस्पिटल में एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि परिजनों से बातचीत कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गैस एजेंसी पर महिलाओं से अभद्रता, हत्यारा पिता बोला- चापड़ से गला नहीं काट सकता था, हथौड़ा खरीदा
    Next Article
    देवरिया में गैस सिलेंडर का बैकलॉग एक लाख पार:आपूर्ति हुई बाधित, शादी-ब्याह में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment